छत्तीसगढ़ के बीजापुर से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां रक्षित केंद्र में पदस्थ के एक जवान दिलीप तेलम ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथी जवानों ने तत्काल उसे संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। जवान ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण फिलहाल अज्ञात है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और जवान के निजी व विभागीय पहलुओं की भी जांच की जा रही है।इस घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक का माहौल है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
DRG जवान ने खुद को मारी गोली, मौत से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चोरों ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती दी है।खम्हारडीह थाना इलाके में स्थित “लक्ष्य ज्वेलर्स” में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर दुकान से भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। दुकान बंद होने की वजह से घटना की जानकारी रविवार को नहीं हो सकी।सोमवार सुबह करीब 11 बजे जब दुकान संचालक ने शॉप खोली तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान में रखी ज्वेलरी गायब थी, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही चोरी से जुड़े अहम सबूत जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
रायपुर में क्षेत्र की ज्वेलरी शॉप में चोरी की वारदात,
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जमीन के सीमांकन के दौरान विवाद हो गया। परिवार के लोगों ने गलत नाप का आरोप लगाते हुए राजस्व निरीक्षक (RI) और हल्का पटवारी की कार के आगे बाइक खड़ी कर रास्ता रोक लिया। उन्हें 2 घंटे तक बंधक बना लिया। इस दौरान पटवारी और ग्रामीण हल्की धक्का-मुक्की भी हुई।वहीं परिवार के सदस्य ने रस्सी लाकर ‘सुसाइड कर लूंगा’ की धमकी दी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस मामले में पटवारी ने थाने में शिकायत की है। पुलिस ने 4 ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज की है।इधर, ग्रामीणों ने कहा कि उनकी जमीन पर दूसरे पक्ष के लोग अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य कर रहे हैं। RI और पटवारी विपक्षी पक्ष से रिश्वत लेकर जमीन का सीमांकन कर रहे थे। ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
कोरबा में RI-पटवारी को बनाया बंधक, धक्का-मुक्की हुई
दुर्ग रेलवे स्टेशन पर बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने समय एक यात्री का संतुलन बिगड़ गया, वो चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। यह देखकर स्टेशन पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। कुछ पल के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के एएसआई निरंजन ने तेजी दिखाते हुए यात्री की जान बचा ली। बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस दुर्ग रेलवे स्टेशन से रवाना हो रही थी। इसी बीच एक यात्री जल्दबाजी में ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था। ट्रेन धीरे-धीरे स्पीड पकड़ रही थी। तभी यात्री का पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच के गैप में जा फंसा। यात्री खुद को संभाल नहीं पाया और वह करीब 50 मीटर इसी तरह घसीटता रहा।
दुर्ग -स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरा यात्री
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शादी समारोह के दौरान खुलेआम हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। भाजपा नेत्री और मंडी सदस्य मोनिका सिंह के परिवार से जुड़े कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में भाजपा नेत्री के पति के साथ हवाई फायरिंग करती नजर आ रही है। बच्चे, लड़कियां और महिलाएं भी हथियार लहराते दिख रहे हैं। ‘धुरंधर’ फिल्म के गाने पर रील बनाकर वीडियो पोस्ट किया गया है।हर्ष फायरिंग के वीडियो पर पुलिस ने कहा, शिकायत नहीं मिली है, वहीं, कांग्रेस ने कहा कि प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बिगड़ी हुई है।विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अब तक इस मामले की कोई शिकायत नहीं पहुंची है। अफसर मामले की जांच की बात कह रहे हैं।
भाजपा नेत्री ने भाई की शादी में चलाई गोलियां,
सारंगढ़ जिले के ग्राम रेड़ा में गुपचुप खाना लोगों के लिए भारी पड़ गया। एक ठेले पर बिक रहे गुपचुप को खाने के कुछ ही घंटों के भीतर दो दर्जन से अधिक लोग उल्टी-दस्त और पेट दर्द से तड़प उठे। हालत यह रही कि गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों को आनन-फानन में सभी मरीजों को जिला अस्पताल सारंगढ़ में भर्ती कराना पड़ा।सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बीमारों में महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हैं। डॉक्टरों ने इसे फूड पॉयजनिंग का मामला बताया है, हालांकि समय रहते इलाज मिलने से फिलहाल सभी की हालत में सुधार बताया जा रहा है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर बिना किसी जांच के खुलेआम जहरीला खाद्य पदार्थ कैसे बिक रहा था।
गुपचुप खाने से लोग बीमार दो दर्जन से ज्यादा भर्ती
बेमेतरा के ग्राम झिरिया में पिछले दिनों हुए कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल के पुतले की शव यात्रा निकाले जाने के मामले में अब भिलाई विधायक देवेंद्र यादव सहित 17 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बेमेतरा जिले के चंदनु थाने में मंत्री दयाल दास बघेल के बेटे ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई है।रिपोर्ट में मंत्री दयाल दास के बेटे ने कहा है कि, उनके पिता जीवित है और कांग्रेसियों ने उनकी शव यात्रा निकालकर हिन्दू धर्म की भावनाओं को आहत किया है। हिंदू धर्म में शव यात्रा निकालने का अधिकार केवल बेटे को होता है। विधायक देवेंद्र यादव सहित अन्य कांग्रेसियों ने मिलकर मंच से उनके पिता की मौत की घोषणा की और 2 मिनट का मौन भी रखा। इससे उनकी छवि भी धूमिल हुई।
भिलाई विधायक देवेंद्र यादव सहित 17 लोगों पर FIR
IPL 2026 में सोमवार को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 3 विकेट से मुकाबला जीत लिया. ये पंजाब किंग्स की लगातार चौथी हार थी. मुकाबला धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर हुआ जहां टॉस जीतकर दिल्ली ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. पंजाब ने अय्यर-प्रियांश की फिफ्टी के दम पर 210 रन बनाए थे. जिसे दिल्ली ने आखिरी ओवर में चेज कर लिया और अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा.211 रनों के जवाब में उतरी दिल्ली की शुरुआत खराब रही. और अभिषेक पोरेल और केएल राहुल दोनों ही फ्लॉप रहे. साहिल पराख और स्टब्स भी कुछ खास नहीं कर सके.इसके बाद आशुतोष शर्मा ने 10 गेंद में 24 रन बनाए और माधव तिवारी ने 8 गेंद में 18 और आकिब ने 2 गेंद में 10 रन ठोक दिए. जिसके दम पर दिल्ली ने ये मैच जीत .लिया.
पंजाब किंग्स की लगातार चौथी हार,
जांजगीर चांपा जिले के घुरकोट गांव में सोमवार को हृदयविदारक घटना हुई। तरबूज खाने के बाद चार बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इस घटना में एक बच्चे की मौत हो गई। तीन अन्य बच्चों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।अखिलेश धीवर (15 वर्ष अपने परिजनों के साथ घुरकोट में था। धीवर (4 वर्ष, पिंटू धीवर (12 वर्ष और हितेश धीवर (13 वर्ष भी वहां मौजूद थे। बच्चों ने घर में रखा तरबूज खाया। कुछ घंटों बाद, दोपहर करीब 2 बजे अखिलेश की हालत बिगड़ने लगी। उसे लगातार उल्टी-दस्त और सांस लेने में तकलीफ हुई। वह बेहोश हो गया। परिजन उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने अखिलेश को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन बच्चों जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है ।
तरबूज खाने के बाद बिगड़ी बच्चों की हालत
छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव के बागबहार थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां दो परिवारों के आपसी विवाद में एक युवक को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक के साथ लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारपीट करते हुए कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि बागबहार थाना क्षेत्र के झारपारा गांव में दो परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान कुछ लोगों ने युवक को पकड़कर रस्सी से बांध दिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक पर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला किया जा रहा है,
युवक को बांधकर पीट वीडियो सोशल मीडिया वायरल

