छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चोरों ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती दी है।खम्हारडीह थाना इलाके में स्थित “लक्ष्य ज्वेलर्स” में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर दुकान से भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। दुकान बंद होने की वजह से घटना की जानकारी रविवार को नहीं हो सकी।सोमवार सुबह करीब 11 बजे जब दुकान संचालक ने शॉप खोली तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान में रखी ज्वेलरी गायब थी, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही चोरी से जुड़े अहम सबूत जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
रायपुर में क्षेत्र की ज्वेलरी शॉप में चोरी की वारदात,
दुर्ग रेलवे स्टेशन पर बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने समय एक यात्री का संतुलन बिगड़ गया, वो चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। यह देखकर स्टेशन पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। कुछ पल के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के एएसआई निरंजन ने तेजी दिखाते हुए यात्री की जान बचा ली। बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस दुर्ग रेलवे स्टेशन से रवाना हो रही थी। इसी बीच एक यात्री जल्दबाजी में ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था। ट्रेन धीरे-धीरे स्पीड पकड़ रही थी। तभी यात्री का पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच के गैप में जा फंसा। यात्री खुद को संभाल नहीं पाया और वह करीब 50 मीटर इसी तरह घसीटता रहा।
दुर्ग -स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरा यात्री
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शादी समारोह के दौरान खुलेआम हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। भाजपा नेत्री और मंडी सदस्य मोनिका सिंह के परिवार से जुड़े कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में भाजपा नेत्री के पति के साथ हवाई फायरिंग करती नजर आ रही है। बच्चे, लड़कियां और महिलाएं भी हथियार लहराते दिख रहे हैं। ‘धुरंधर’ फिल्म के गाने पर रील बनाकर वीडियो पोस्ट किया गया है।हर्ष फायरिंग के वीडियो पर पुलिस ने कहा, शिकायत नहीं मिली है, वहीं, कांग्रेस ने कहा कि प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बिगड़ी हुई है।विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अब तक इस मामले की कोई शिकायत नहीं पहुंची है। अफसर मामले की जांच की बात कह रहे हैं।
भाजपा नेत्री ने भाई की शादी में चलाई गोलियां,
सारंगढ़ जिले के ग्राम रेड़ा में गुपचुप खाना लोगों के लिए भारी पड़ गया। एक ठेले पर बिक रहे गुपचुप को खाने के कुछ ही घंटों के भीतर दो दर्जन से अधिक लोग उल्टी-दस्त और पेट दर्द से तड़प उठे। हालत यह रही कि गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों को आनन-फानन में सभी मरीजों को जिला अस्पताल सारंगढ़ में भर्ती कराना पड़ा।सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बीमारों में महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हैं। डॉक्टरों ने इसे फूड पॉयजनिंग का मामला बताया है, हालांकि समय रहते इलाज मिलने से फिलहाल सभी की हालत में सुधार बताया जा रहा है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर बिना किसी जांच के खुलेआम जहरीला खाद्य पदार्थ कैसे बिक रहा था।
गुपचुप खाने से लोग बीमार दो दर्जन से ज्यादा भर्ती
बेमेतरा के ग्राम झिरिया में पिछले दिनों हुए कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल के पुतले की शव यात्रा निकाले जाने के मामले में अब भिलाई विधायक देवेंद्र यादव सहित 17 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बेमेतरा जिले के चंदनु थाने में मंत्री दयाल दास बघेल के बेटे ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई है।रिपोर्ट में मंत्री दयाल दास के बेटे ने कहा है कि, उनके पिता जीवित है और कांग्रेसियों ने उनकी शव यात्रा निकालकर हिन्दू धर्म की भावनाओं को आहत किया है। हिंदू धर्म में शव यात्रा निकालने का अधिकार केवल बेटे को होता है। विधायक देवेंद्र यादव सहित अन्य कांग्रेसियों ने मिलकर मंच से उनके पिता की मौत की घोषणा की और 2 मिनट का मौन भी रखा। इससे उनकी छवि भी धूमिल हुई।
भिलाई विधायक देवेंद्र यादव सहित 17 लोगों पर FIR
भिलाई के रूआबांधा स्थित मायानगर एचएससीएल कॉलोनी में छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर फावड़े से हमला कर दिया। गंभीर हालत में घायल को पहले दुर्ग जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे रायपुर के मेकाहारा अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।बताया जा रहा है कि, बड़े भाई की शादी नहीं हुई थी। वो शराब का आदी था। दोनों एक ही घर में एक साथ रहते थे। शराब पीने के बाद आपस में विवाद भी होते रहता था। इसी के चलते वारदात को अंजाम दिया है।आरोपी उसका छोटा भाई मनोज यादव (32साल है। दोनों भाई एक साथ मायानगर रूआबांधा एचएससीएल कॉलोनी में रहते थे।

