Homeछत्तीसगढ़ऑपरेशन “निश्चय” के तहत तिल्दा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.2 किलो गांजा...

ऑपरेशन “निश्चय” के तहत तिल्दा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.2 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

तिल्दा नेवरा-अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत तिल्दा नेवरा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से गांजा बरामद किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना तिल्दा नेवरा को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति रेलवे अंडरब्रिज, बैकुंठ के पास नीले-सफेद रंग के थैले में अवैध गांजा रखकर बिक्री के उद्देश्य से बैकुंठ स्टेशन से भाठापारा की ओर जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

घेराबंदी के दौरान आरोपी को पकड़कर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 60 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी जागेश्वर पारधी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध क्रमांक 181/2026 दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन “निश्चय” के तहत क्षेत्र में अवैध गांजा और शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

यह पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम—प्र.आर. जालम साहू, आरक्षक महेंद्र वर्मा एवं संदीप सिंह—द्वारा सफलतापूर्वक की गई।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments