बाकी कुछ बचा तो महंगाई मर गई
तिल्दा नेवरा ,,मई महीने की पहली तारीख महगाई लेकर आई है एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर (19kg) और 5 किलो वाले एलपीजी के दाम में तगड़ा इजाफा हुआ है. सरकारी तेल कंपनियों ने 1 मई 2026 से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19kg) की कीमतों में 993 रुपये और 5 किलो वाले सिलेंडर के दाम में 261 रुपये की बढ़ोतरी कर दी हैं.इससे कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 3 हजार रुपये के भी पार पहुंच गई हैं. हालांकि, तेल कंपनियों ने आम लोगों को राहत देते हुए घरेलू (14.2 किलो वाले सिलेंडर) के दाम में कोई इजाफा नहीं किया है. कमर्शिलय सिलेंडर की कीमत 3071.50 रुपये हो गई है, जो कि 1 अप्रैल को इसकी कीमत 2078. रुपये थी यानी कि एक सिलेंडर के दाम में एक मई से 993 रुपये का रुपये का इजाफा हुआ है.
कमर्शियल नीले सिलेंडर के दम बढने से होटल और रेस्तरां संचालकों को महंगाई का झटका’ का जोरदार झटका लगा है, अब बाहर का खाना-पीना महंगा तो होगा ही। साथ घरेलू गैसकी कालाबाजारी बढ़ जाएगी . घरेलू गैस और कमर्शियल के दाम में भारी अंतर होने के कराण अवैध रूप से रिफलिंग कर गैस बेचने वालो की चांदी हो जाएगी ।कमर्शियल गैस की कीमत बढने के पहले ही घरेलू गैस की कालाबाजारी चल रही थी .अब और बढ़ जाएगी , एक मुश्त 993 की बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, कैफे और ढाबों पर पड़ेगा, जहाँ अब लागत निकालना मुश्किल होता जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे न केवल ‘थाली’ महंगी होगी, बल्कि कई छोटे होटल संचालकों को अपने ‘मीनू’ में कटौती करनी पड़ सकती है। बाहर से नौकरी करने आए लोगो को भी जोर का झटका धीरे लगेगा क्यों की ये लोग घर में खाना बनाने की बजाय टिफिन मंगवाते है ,और गैस की महगाई का असर टिफिन पर भी पड़ेगा ..
महंगाई का असर होटल, रेस्टारेंट या कैफे तक सीमित नहीं है। शहर के चौक-चौराहों पर छोटे टी-स्टॉल और नाश्ता सेंटर चलाने वाले दुकानदार सबसे ज्यादा परेशान हैं, क्योंकि उनके लिए लगभग 1000 रुपए की बढ़ोतरी का मतलब है पूरे दिन की कमाई का खत्म हो जाना है ।

