Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के तिल्दा नेवरा से 4 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप का डरा देने वाला मामला सामने आया है . मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियतकी इस शर्मनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। बच्ची के साथ रेप किसने किया है अभी पता नही चल सका है।इस वारदात के कुछ देर पहले बच्ची घर के पास हि थी .अचानक गायब हो गई बाद में घायल अवस्था में मिली परिजन बच्ची को देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दुष्कर्म की पुष्टि की। बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर  आरोपी की तलाश शुरू कर दी है , घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है और लोगों में गहरा गुस्सा देखा जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में डराने वाला केस 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म

शादी का मंडप सजा था, खुशियों की महक चारों तरफ फैली थी… लेकिन उसी खुशी के बीच एक दुल्हन ने ऐसा फैसला लिया, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया। नशे में धुत दूल्हे को देखकर उसने बिना हिचक साफ कह दिया— “मैं इस हालत में शादी नहीं करूंगी।”उसका यह साहसिक कदम सिर्फ एक शादी तोड़ने का नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और सही फैसले की मिसाल बन गया…दरअसल जब दूल्हा द्वार-चार की रस्म के लिए उतरा और शराब के नशे में लड़खड़ाने लगातो दूल्हे की हालत देख दुल्हन और उसके परिवार के होश उड़ गए। इसी बीच दुल्हन ने साहसिक फैसला लेते हुए साफ शब्दों में कहा—“मैं इस हालत में शादी नहीं करूंगी।”दुल्हन के इस फैसले का उसके परिवार ने भी पूरा समर्थन किया और मौके पर ही रिश्ता तोड़ दिया गया।

शराबी दूल्हे को देखकर दुल्हन ने तोड़ी शादी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजे जारी हो गए हैं। कुल 83.04% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। टॉप 10 मेरिट लिस्ट में 43 स्टूडेंट्स के नाम हैं। बलौदाबाजार जिले के पलारी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र जिज्ञासु वर्मा ने 98.60 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया।वहीं बेमेतरा जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल की छात्रा ओमनी वर्मा ने 98.20 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर रायगढ़ जिले के गवर्नमेंट बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल छाल के छात्र कृष महंत रहे, जिन्होंने 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।रायगढ़, जशपुर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद और कांकेर जैसे जिलों के छात्र-छात्राओं ने टॉप-10 में जगह बनाई

छत्तीसगढ़ बोर्ड 12th में जिज्ञासु वर्मा ने किया टॉप

 

मध्य प्रदेश के धार जिले से बुधवार रात एक हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. चिकलिया स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में दो बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई .वाहन में 30–35 मजदूर सवार थे. दुर्घटना में 13 लोग गंभीर घायल हुए,.हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई. घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. घायलों में कई की हालत नाजुक बताई जा रही है. डॉक्टरों की टीम लगातार उनका उपचार कर रही है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

MP के धार में भीषण सड़क हादसा 12 की मौत

दुर्ग जिले में लेडी हेड कॉन्स्टेबल ने महिला को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद दोनों के बीच बाल खींचकर जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि हेड कॉन्स्टेबल ने महिला की मां को भी पीटा। महिला का कहना है कि उसके पेट में ऑपरेशन वाली जगह भी लात मारी गई। मारपीट का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला ज्वेलरी शॉप में पैसे के लेन-देन से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता का नाम जया गाड़े है, जो कि एडवांस में दिए पैसे लेने सहेली ज्वेलर्स पहुंची थी। आरोप है कि संचालक ने पैसे देने इनकार करते हुए पुलिस को बुला ली। इसके बाद संचालक और महिला में विवाद हो गया। इस दौरान महिला और कॉन्स्टेबल के बीच भी हाथापाई हो गई।

लेडी हेड कॉन्स्टेबल ने महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अंगारों पर चलकर दूल्हा दुल्हन का गृह प्रवेश हुआ। यह परंपरा गंधेल गोत्र के परिवारों में कई सालों से चली आ रही है। भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव में एक शादी हुई  जहां यह ये रस्म पूरी की गई।दूल्हे की मां ने बताया कि, दुल्हन के गृह प्रवेश तक कोई पानी नहीं पीता। ग्रामीणों ने इस परंपरा के बारे में बताया कि, यह अग्नि परीक्षा की तरह होता है, बहू मायके से कुछ नुकसान कर आई होगी तो अंगार से उसे नुकसान पहुंचने की संभावना है।बिलासपुर गांव के जयप्रकाश राठिया की शादी बाड़ादरहा गांव की पुष्पा राठिया से हुई।अगले दिन दुल्हन विदा होकर बिलासपुर गांव आई, गांव पहुंचने पर पहले दूल्हा-दुल्हन का स्वागत किया गया, जलते हुए लाल अंगार लाकर मंडप के बीचों-बीच बिछा दिएउन्हीं अंगारों पर दूल्हा और दुल्हन ने हाथ थामकर सात फेरे लिए

अंगारों पर चलकर दूल्हा-दुल्हन का गृह प्रवेश,

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में दुर्ग कोर्ट ने 6 साल बाद आरोपी रवि शर्मा को मौत की सजा सुनाई है। यह मामला 2020 का है, जिसमें आरोपी ने अपनी पत्नी और डेढ़ साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी थी। उस पर किसी को शक न हो इसके लिए उसने एक मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति को भी मार दिया, ताकि वो खुद को मरा हुआ साबित कर सके।जांच में पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा था और उसकी पहली पत्नी और बच्चे राउरकेला में रहते हैं। भिलाई में उसने मंजू से दूसरी शादी कर ली थी। मंजू ने डेढ़ महीने पहले बच्ची को जन्म दिया था, लेकिन रवि इस बच्चे को नहीं चाहता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। आखिरकार तंग आकर उसने मंजू को मारने की योजना बना ली।

दुर्ग ट्रिपल मर्डर केस में आरोपी को मौत की सजा

मुंबई इंडियंस को IPL के मौजूदा सीजन में छठी हार का सामना करना पड़ा है। उसे बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट से हराया।वानखेड़े में मुंबई ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 243 रन बनाए थे। हैदराबाद ने 244 रन का टारगेट 18.4 ओवर में 4 विकेट पर हासिल कर लिया।हैदराबाद की ओर से ट्रैविस हेड ने 76 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ 52 बॉल पर 129 रन की ओपनिंग साझेदारी की। इस साझेदारी ने रन चेज को आसान बनाया।आखिरी में हेनरिक क्लासन ने फिफ्टी लगाकर टीम को जीत दिला दी। उन्होंने 30 बॉल पर 7 चौके और 4 छक्के के सहारे नाबाद 65 रन बनाए। मुंबई से अल्लाह गजनफर ने अभिषेक शर्मा (45 रन) और ईशान किशन (जीरो) को लगातार बॉल पर आउट किया। लेकिन, वे हैट्रिक पूरी नहीं कर सके।

मुंबई IPL सीजन का छठा मैच हारी

रायपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बनाकर परिजनों को भेजने वाले मुख्य आरोपी सहित होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया है। मामला पुलिस कमिश्नरेट के मध्य जोन अंतर्गत मौदहापारा थाना क्षेत्र का है।होटल ले जाकर बनाया वीडियो, फिर किया शेयर पीड़िता ने 26 अप्रैल 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि टोनी ध्रुव उर्फ मुन्नू शादी का झांसा देकर उसे जीई रोड स्थित एक होटल में ले गया। यहां अपने परिचित होटल मैनेजर की मदद से बिना वैध आईडी के कमरा लिया गया। इसके बाद आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाकर उसका वीडियो बनाया और बाद में पीड़िता के परिजनों को भेज दिया। इसके बाद शादी से इनकार कर दिया।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments