तिल्दा-नेवरा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। ऑपरेशन ‘निश्चय’ के अंतर्गत लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मोपेड क्रमांक CG 04 QL 2144 में बड़ी मात्रा में शराब लेकर सासाहोली की ओर अवैध बिक्री के लिए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही तिल्दा-नेवरा पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया।
जांच के दौरान वाहन चालक देवेन्द्र साहू और सवार करण कोसले के कब्जे से 100 पौवा देशी मसाला शराब बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए शराब और वाहन को जब्त कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘निश्चय’ के तहत की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में प्र.आर. राजेश सिकरवार सहित तिल्दा-नेवरा पुलिस टीम ने इस सफल कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

