बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के व्यापार विहार इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक माचिस गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई… [10सेकंड]……देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लाखों का सामान जलकर राख हो गया…बताया जा रहा है कि आग व्यापार विहार स्थित एक पान मसाला दुकान से जुड़े माचिस गोदाम में लगी…
शुरुआती जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है…माचिस जैसे अत्यधिक ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से फैल गई और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया…
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया…हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन नुकसान लाखों में बताया जा रहा है…“गोदाम के साथ 2 और दुकान भी जल गए है आग शॉर्ट सर्किट से लगी प्रतीत हो रही है… जांच जारी है…”
फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है…लेकिन सवाल ये है कि इतने संवेदनशील और ज्वलनशील सामान के गोदाम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं थ

