Homeछत्तीसगढ़'गांव चलो अभियान':भाजपा ने तरशिव में किया जनसंपर्क..वरिष्ठ कार्यकर्ताओ का किया ...

‘गांव चलो अभियान’:भाजपा ने तरशिव में किया जनसंपर्क..वरिष्ठ कार्यकर्ताओ का किया सम्मान

तिल्दा नेवरा -भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 47 वें स्थापना दिवस के अवसर पर ‘ग्राम/बस्ती चलो अभियान’ के तहत तिल्दा नेवरा ग्रामीण मंडल के ताराशिव गांव में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दे जिला संयोजक भाजपा आर्थिक प्रकोष्ट दीपक शर्मा  मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।इस मौके पर भाजपा ने जनसंपर्क कर ..भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के 47 वर्ष पूर्ण होने एवं केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी ।

ग्राम ताराशिव में  अतिथि दीपक शर्मा ने जनसंपर्क..के दौरान  सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत माताओं को मिलने वाले लाभके साथ साथ सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 4.30 करोड़ से भी अधिक कन्याओं के नाम से खाता खोले जाने की जानकारी दी ।साथ ही साथ नारी शक्ति वंदन योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में भी ग्रामीणों को बताया गया ।प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ साथ पीएम सूर्य घर योजना तहत केंद्र और राज्य सरकार द्वारा सोलर ऊर्जा हेतु दी जाने वाली सब्सिडी के बारे में बताया , इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ का सम्मान किया गया ।इस अवसर पर रूपेंद्र नायक, सरपंच प्रतिनिधि मनीष कुमार वर्मा, संतराम वर्मा,वीर नारायण वर्मा,हेमलाल सेन,बुधराम साहू, रूपेंद्र नायक,संतोष नायक, सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments