Homeछत्तीसगढ़एक साथ इस हाल में मिले 17 बकरा-बकरी, थम चुकी थी सभी...

एक साथ इस हाल में मिले 17 बकरा-बकरी, थम चुकी थी सभी की सांसें,

बिलासपुर -छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक साथ 17 बकरा और बकरी की मौत हो गई है। मृत बकरा- बकरी के पेट फटे मिले हैं, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना तखपुर थाना क्षेत्र के चितावर गांव का है। जहां एक साथ 17 बकरा और बकरी की मौत हो गई। उनके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात हमलावर ने इन पर हमला किया हो सकता है। ये सभी बकरा- बकरी किसान प्रेमलाल बिरको के थे।

फिलहाल मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments