जगदलपुर -छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया और फिल्म शोले के मशहूर सीन की तरह ड्रामाकरता रहा,,,इस दौरान लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और घटना करीब दो घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा करता रहा। बताया जा रहा है कि पत्नी से विवाद के बाद नाराज युवक ने ये कदम उठाया।

जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम दिलीप विश्वकर्मा है। वह मूल रूप से भोपाल का रहने वाला है और पेशे से कारपेंटर है। वर्तमान में वह कोंडागांव जिले में रह रहा था। पत्नी का मायके जगदलपुर है। युवक का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। 2 दिन पहले पत्नी बच्चे को लेकर अपने मायके जगदलपुर आ गई।जिसके बाद युवक भी उसे मनाने यहां पहुंचा था।लेकिन बात नहीं बनी। पत्नी के नहीं मानने से आहत युवक आत्महत्या करने मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टॉवर पर चढ़े युवक ने फिल्म शोले के मशहूर सीन की तरह ड्रामा किया, युवक को टावर चढ़ा देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और कई लोगों ने इस पूरे मामले का वीडियो भी बना लिया।
सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली और बोधघाट थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने करीब दो घंटे तक युवक को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे शांत रहने और नीचे उतरने के लिए लगातार बातचीत की। काफी मशक्कत और समझाइश के बाद युवक आखिरकार टावर से नीचे उतरने को तैयार हो गया। थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है, महिला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद को सुलझाने का प्रयास भी किया जा रहा है।फिलहाल युवक सुरक्षित है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जगदलपुर से vcnतेमस की रिपोट

