Homeछत्तीसगढ़एक ही फंदे पर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने लगाई फांसी

एक ही फंदे पर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने लगाई फांसी

रायगढ़छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही फंदे पर प्रेमी-प्रेमिका की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के जंगल में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब महुआ बिनने गए ग्रामीणों ने पेड़ पर एक ही फंदे से लटकी युवक और युवती की लाश देखी। इस घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान भुंडीबाहरी निवासी रामकुमार अगरिया 25साल  और परमेश्वरी अगरिया 20 साल के रूप में हुई है। युवक प्राइवेट कंपनी में मजदूरी काम करता था। बताया जा रहा है कि मृतक युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था।5-6 माह से दोनों शादी करने की बात कहते थे।दोनों ने अपने परिचितों और परिजनों से कई बार कहा था कि वे शादी करना चाहते हैं। लेकिन आज दोनों जंगल में एक ही फंदे परलटकते मिले । हलाकि किन परिस्थितियों में दोनों ने यह खौफनाक कदम उठाया, यह अब तक साफ नहीं हो पाया है।

शुरुआती जांच में मामला प्रेम संबंध से जुड़ा बताया जा रहा है, बावजूद  पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई और वजह है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मामला क्या है।” फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments