सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे
सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

इडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) का दूसरा मैच रविवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. ये भिड़ंत मुंबई के वानखेड़े मैदान पर हुई. जहां मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से जीत हासिल की. मुंबई के लिए ये जीत इसलिए भी खास है क्योंकि मुंबई की टीम ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा टोटल चेज किया है ये मैच इस मुकाबले में टॉस जीतकर मुंबई ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. केकेआर ने रहाणे और रघुवंशी की फिफ्टी के दम पर मुंबई के सामने 221 रनों का लक्ष्य रखा था. जिसे मुंबई ने 20वें ओवर में चेज कर लिया. इस जीत के साथ मुंबई का 14 सालों का वो शर्मनाक रिकॉर्ड भी टूट गया है जिसमें उसे अपने पहले आईपीएएल मैच में हार का सामना करना पड़ता था.
मुंबई इंडियंस का विजयी आगाज, KKR को 6 विकेट से रौंदा,
पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के चलते तेल और गैस की वैश्विक आपूर्ति बाधित हुई है, जिससे दुनिया के कई देश भारत को भी इस संकट का सामना करना पड़ रहा है ,ईंधन संकट से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने केरोसिन को लेकर अहम फैसला लिया है. सरकार ने नियमों में ढील देते हुए 60 दिनों के.29 लिए पेट्रोल पंपों के जरिए केरोसिन की बिक्री की अनुमति दी है. 21 राज्यों में पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम के तहत एड-हॉक सप्लाई शुरू की गई है. ताकि आम लोगों को ईंधन की कमी का सामना न करना पड़े. इस फैसले के तहत उन क्षेत्रों में भी अस्थायी रूप से PDS के जरिए केरोसिन आपूर्ति फिर शुरू की जा रही है, जहां इसे पहले चरणबद्ध तरीके से बंद कर दिया गया थ.
LPG संकट के बीच केरोसिन की हुई वापसी
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में 1800 रुपए के लिए दो युवकों ने अपने ही दोस्त की जान ले ली। आरोप है कि राहुल कुर्मीसाल ने युवक के मोबाइल का फेस पासवर्ड बदल दिया था और जेब से पैसे निकाले थे। जिसके बाद नाराज युवक ने कपड़े से उसका गला घोंट दिया।मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है। गला घोंटने के बाद भी जब दोस्त की सांस चल रही थी, तो दोनों ने सिर पर ईंट मारकर उसे मौत के घाट उतारा। 28 मार्च की शाम घर के पास ही राहुल की लाश मिली। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।बंदोरा गांव में राहुल कुर्मी के घर के पास इंद्र कुमार गबेल और नारायण यादव पहुंचे। इंद्र कुमार ने राहुल से अपने 1800 रुपए वापस मांगे। साथ ही, मोबाइल का फेसलॉक जिसे राहुल ने बदल दिया था, उसे बताने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों का राहुल के साथ विवाद हो गया। और दोनों ने राहुल का कपड़े से देर तक गला घोंटे रखा। इसके बाद भी जब राहुल छटपटा रहा था तो ईंट से सिर और चेहरे पर वार कर उसकी हत्या कर दी।
मोबाइल का फेसलॉक बदलने पर दोस्त का गला घोंटा
हाईकोर्ट में रेप के आरोपी को दोषमुक्त किए जाने के खिलाफ अपील पेश करने की अनुमति दिए जाने की मांग को लेकर लगाई याचिका को कोर्ट ने खारिज करते हुए कोर्ट ने आदेश में कहा कि एक बालिग और शादीशुदा महिला के साथ उसकी मर्ज़ी और सहमति से बनाए गए फिजिकल रिलेशन रेप का जुर्म नहीं बनता। इसके साथ ट्रायल कोर्ट के आदेश को सही ठहराया है।दरअसल, जिला निवासी रेप पीड़िता ने ट्रायल कोर्ट से आरोपी के बरी होने के खिलाफ अपील प्रस्तुत करने की अनुमति दिए जाने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। आरोपी ने उससे कहा था शादी करेगा, उसे रानी की तरह रखेगा, और शादी का वादा करके उसे बहलाया फुसलाया और उससे फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए कहा।तब वह तीन माह की गर्भवती हुई तो सहदी से इंकार कर दिया
सहमति से संबंध बनाना रेप नहीं :HC
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर सेंट्रल जेल के कैदी को स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जा रहा था। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड में कैदी के परिजनों को आने-जाने और साथ रहने की छूट थी। मोबाइल से लेकर मिनरल वाटर तक की सुविधा थी। इसका वीडियो भी सामने आया है।मामले की शिकायत मिलने के बाद जेल सुपरिटेंडेंट अक्षय सिंह राजपूत जेल वार्ड पहुंचे। जांच में वार्ड का ताला खुला पाया गया। नियमों के उल्लंघन पर 2 जेल प्रहरी जयप्रकाश कुजूर और लोकनाथ निषाद को सस्पेंड कर दिया गया है।दरअसल डॉक्टरों और जेल प्रबंधन से मिली स्पेशल छूट के बाद गुरुबख्श सिंह के परिजन अपने मन मुताबिक जेल वार्ड में कैदी को हर सुविधा दे रहे थे। घर का खाना और पीने के लिए मिनरल वाटर तक कैदी को परिजन उपलब्ध करा रहे थे।
जेल वार्ड में कैदी को स्पेशल ट्रीटमेंट, VIDEO
भिलाई में देर रात पैसों के लेनदेन के विवाद में कार से लोगों को कुचलने की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी ने कॉलोनी में खड़ी कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।आम्रपाली निवासी मंजीत सिंह ने जामुल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि देर रात आरोपी लखन साहू ने उनकी स्कार्पियो गाड़ी को चालू कर कॉलोनी में खड़ी अन्य वाहनों को टक्कर मारना शुरू कर दिया। आरोपी ने एक के बाद एक करीब 5 से 6 गाड़ियों को टक्कर मारकर नुकसान पहुंचाया।शोर सुनकर जब मंजीत सिंह मौके पर पहुंचे और आरोपी को रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने गाड़ी सीधे उनकी ओर बढ़ा दी और कुचलने का प्रयास किया।पुलिस ने आरोपी को पकड़करचौक पर जुलूस निकाला।
पैसों के विवाद में कार से कुचलने की कोशिश,
सरगुजा जिला के लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम असकला में रविवार शाम एक व्यक्ति द्वारा घरेलू विवाद के बाद शराब के नशे में घर पहुंचकर आग लगा दी। उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था, घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन उससे पहले ही ग्रामीणों ने सक्रियता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। हालांकि आगजनी में घर के भीतर रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया।सूचना मिलते ही रघुनाथपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नशे की हालत में युवक ने अपने ही घर में लगाई आग
कोंडागांव में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर मांझीआठगांव के पास तड़के सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से जा रही बोलेरो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी पलट गई। बताया जा रहा है कि बोलेरो में कुल 7 लोग सवार थे, जो बस्तर जिले के बकावंड क्षेत्र के निवासी हैं। हादसे के दौरान एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं, अन्य 4 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाने में मदद की। गंभीर रूप से घायलों का इलाज जारी है।
NH-30 पर भीषण हादसा, बोलेरो पेड़ से टकराई, 1 की मौत, 2 गंभीर घायल
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक महिला के साथ गाली-गलौज और सार्वजनिक रूप से अपमानित करने के मामले में कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की कोर्ट ने पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।यह मामला करीब पांच साल पुराना है, जिसमें पीड़िता लगातार न्याय के लिए प्रयास कर रही थी। अभियोजन पक्ष के अनुसार, 3 नवंबर 2020 को परिवादिनी मंजू अग्रवाल कोतरा रोड स्थित सावित्री नगर में पुलिसकर्मी मुकेश त्रिपाठी के घर अपने पति को बुलाने गई थीं।इस दौरान आरोप है कि मुकेश त्रिपाठी और उनकी पत्नी पूनम त्रिपाठी ने उनके साथ अश्लील गाली-गलौज की और सार्वजनिक रूप से अपमानित करते हुए धमकी दी।बताया जा रहा है कि, वर्तमान में मुकेश त्रिपाठी रायपुर स्थित एसीबी कार्यालय में पदस्थ हैं।
रायगढ़ में पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी पर FIR के आदेश
छत्तीसगढ़ में अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबल के जवानों के काम की तारीफ हो रही है। नक्सल विरोधी अभियान पर तैनात ITBP के जवानों एक गर्भवती महिला की जिंदगी बचाई है। इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान के अंदर बसे बोटेर गांव में अचानक एक महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। महिला दर्द से तड़प ही थी।इस बात की जानकारी जैसे ही ITBP के जवानों को हुई। जवानों ने महिला के सफल रेस्क्यू किया। सुरक्षाबल के जवान करीब 5 किलोमीटर तक दुर्गम जंगल और पहाड़ी रास्तों से स्ट्रेचर पर लिटाकर महिला को अस्पताल पहुंचा। महिला ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण मां और नवजात दोनों सुरक्षित हैं। जब जवानो को सुचना मिली तब महिला प्रसव पीड़ा के कारण तड़प रही थी



