गैस किल्लत के बीच सिलेंडर की कालाबाजारी…दो गिरफ्तार: 45 सिलेंडर और पिकअप, जब्त
गैस किल्लत के बीच सिलेंडर की कालाबाजारी…दो गिरफ्तार: 45 सिलेंडर और पिकअप, जब्त

तिल्दा नेवरा- खरोरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ले जाए जा रहे 45 कमर्शियल सिलेंडर जब्त किए हैं।इस मामले में पुलिस ने पिकअप चालक और कंडक्टर को हिरासत में लिया है। आरोपियों का नाम गिनेश्वर प्रसाद साहू (32), और लादू राम (29) बताया जा रहा है। आरोपियों पर आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।
खरोरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम चिचोली स्थित शान-ए-पंजाब ढाबे के सामने एक सफेद रंग की पिकअप (CG 04 QK 6282) में भारी मात्रा में गैस सिलेंडर भरे हुए हैं और आरोपी ग्राहक की तलाश कर रहे हैं।पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की, जहां पिकअप के डाले में ‘श्री छत्तीसगढ़ गैस’ के भरे और खाली सिलेंडर पाए गए। आरोपियों से 45 सिलेंडर पुलिस ने जब्त किए है। आरोपियों से जब्त सामान की कीमत पुलिस द्वारा 10 लाख 74 हजार बताई जा रही है।
मालिक के निर्देश पर बेचते थे सिलेंडर
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मालिक भूपेश्वर प्रसाद साहू के निर्देश पर काम कर रहे थे। सिलेंडर के परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं करने पर पुलिस ने धारा-106 BNSS के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने जब्त सिलेंडर और आरोपियों को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए खाद्य निरीक्षक शुभा गुप्ता के सुपुर्द कर दिया है।



