छत्तीसगढ़

आस्था: महामाया शीतला और मावली माता मंदिर भगवानगढ़ माता मंदिर के हवन में पहुंचे श्रद्धालु.

आस्था: महामाया शीतला और मावली माता मंदिर भगवानगढ़ माता मंदिर के हवन में पहुंचे श्रद्धालु.

अष्टमी: देवी मंदिरों में हुआ हवन ,कल रामनवमी पर होगा जावरा का विसर्जन.

तिल्दा नेवरा

चैत्र नवरात्रि पर्व की महा अष्टमी पर गुरुवार को तिल्दा शहर सहित आसपास गांव के देवी मंदिरों में हवन संपन्न हुआ । शहर के महामाया मंदिर और मावली माता मंदिर ,भगवानगढ़ माता मंदिर मैं अष्टमी के हवन में पूर्णाहुति देने बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।. इसके अलावा बगदाई मातामंदिर , जय मां बंजारी धाम खपरी मढ़ी मैं भी अष्टमी का हवन हुआ. हवन के बाद महा आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया.।. महामाया शीतला मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया इसी तरह भैरवगढ़ माता और मावली माता मंदिर में भी कन्या भोज और भंडारा आयोजित किया गया। भंडारे में  बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण किया।

महा अष्टमी पर शहर सहित गांव के सभी देवी मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्तों की उपस्थिति बनी रही ।भक्तों की सुविधा के लिए मंदिरों में इंतजाम किए गए थे। सिद्ध पीठ महामाया शीतला मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का ताता लगारहा । मावली माता मंदिर में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे । मंदिरों में हुए अष्टमी के हवन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. मंदिर समिति और समाजसेवी संगठनों के द्वारा भंडारा का आयोजन किया गया जहां बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की।

घरों में व्रत पूरा कर कन्या भोज कराया.

नवरात्र में 9 दिनों तक व्रत उपवास करने वालों ने महा अष्टमी हवन के बाद अपना व्रत खोला । विधि-विधान से पूजा अर्चना कर कन्या भोज का आयोजन किया गया ।महा अष्टमी हवन को लेकर शहर के पूजन सामग्री की दुकानों में जमकर बिक्री हुई ।इसके अलावा फल फूल की जमकर बिक्री हुई । भैरव गढ़ माता मंदिर में हवन के बाद भंडारा शुरू हुआ ।समिति के अध्यक्ष सुंदर दास पंजवानी ने बताया कि हर साल यहां दोनों नवरात्र में भंडारे का आयोजन किया जाता है। नवरात्र में यहां श्रद्धालुओं का मेला लगा रहा.। हवन पूजन में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महामाया शीतला मंदिर में जितेंद्र अग्रवाल दीनानाथ अग्रवाल शिव अग्रवाल बिखम मुनका द्वारा भोजन भंडारे का आयोजन किया गया।.

इसके अलावा मावली माता मंदिर और बागदाई माता मंदिर में भी भंडारे का आयोजन किया गया।महामाया शीतल माता मंदिर के अध्यक्ष संतोष सक्सेना ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 11बजे जावरा विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकलेगी। जस गीतों के साथ बाना धारण किए सेवक जवारा विसर्जन जुलूस मैं शामिल होंगे ।जवारा विसर्जन नेवरा बड़े तालाब में किया जाएगा। जबकि  मावली माता का ज्योत जवारा का विसर्जन  तिल्दा बस्ती तालाब में किया जाएगा ।.मंदिर समिति के अध्यक्ष.दिलीप देवागन .और मुरली वर्मा ने बताया बाजे गाजे के साथ माता को विदाई देने जवारा विसर्जन जुलुस निकला जाएगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button