छत्तीसगढ़

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

महादेव सट्टा एप के संचालक सौरभ चंद्राकर की 1700 करोड़ रुपए की संपत्तियां ED ने अटैच कर दी है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के रायपुर जोनल ऑफिस ने 25 मार्च को मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (PMLA) 2002 के तहत कार्रवाई की है।जांच एजेंसी ने कुल 20 अचल संपत्तियां अटैच की हैं, जिनमें 18 संपत्तियां दुबई में, 2 संपत्तियां नई दिल्ली में, इनकी कुल अनुमानित बाजार कीमत करीब 1700 करोड़ रुपए हैं। इसमें बुर्ज खलीफा का अपार्टमेंट भी शामिल है।जांच में ये बात सामने आई है कि सौरभ ने सट्टे के पैसे से ये लग्जरी बंगले कार खरीदे थे। बता दें कि ED सट्टे से जुड़े आरोपियों को भगोड़ा घोषित किए जाने की प्रक्रिया भी कर रही है।ED के मुताबिक, अटैच की गई विदेशी संपत्तियां दुबई के प्राइम लोकेशन पर स्थित हैं,

महादेव सट्टा…सौरभ चंद्राकर की 1700 करोड़ की संपत्तियां अटैच

भिलाई की MBBS स्टूडेंट अनुष्का सोन को फेमिना मिस इंडिया 2026 के 61वें सीजन के लिए मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2026 चुना गया है। अब वे राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। अनुष्का ने  बताया कि जब वे 11वीं कक्षा में थीं, तब उन्होंने स्कूल के फेयरवेल में रैंप वॉक किया था। वहीं से उनके मन में मिस इंडिया बनने की इच्छा जागी, जो अब उनके सपने के रूप में तब्दील हो चुकी है।इसके अलावा अनुष्का बचपन से ही लोगों की सेवा करना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने डॉक्टर बनने का सपना देखा। उन्होंने दो बार नीट परीक्षा पास की और एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। अब इंटर्नशिप करने के बाद उनका डॉक्टर बनने का सपना भी पूरा होने वाला है।अनुष्का अब अपने मिस इंडिया बनने के अंतिम पड़ाव के लिए भुवनेश्वर जाएंगी। यहां देशभर से चयनित प्रतिभागियों को लगभग एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

भिलाई की स्टूडेंट फेमिना मिस इंडिया-2026 के लिए सिलेक्ट

महासमुंद के बसना थाना क्षेत्र के एक प्रेमी युवक ने मूकबधिर युवती की बेरहमी से हत्या कर दी। लेकिन कातिल चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून के हाथों से नहीं बच सकता और ऐसा ही हुआ। घटना के सामने आते ही बसना पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी प्रेमी को पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया है। दरसल बसना के ग्राम इंद्रपुर में आज सुबह उस वक्त मातम छा गया जब 21 साल की पुष्पा अजगल्ले की लहूलुहान लाश घर से महज 150 मीटर दूर एक खेत में मिली। मृतिका बोल और सुन नहीं सकती थी, लेकिन उसके शरीर पर लगे चोट के निशान चीख-चीख कर इंसाफ मांग रहे थे। सिर और चेहरे पर भारी पत्थर से वार कर उसे मौत के घाट उतारा गया था।

बॉयफ्रेंड ने 2 महीने की प्रेग्नेंट मूकबधिर गर्लफ्रेंड को मार-डाला

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम हिर्री में अक व्यक्ति ने अपने ही डेढ़ साल के बच्चे के ऊपर सिर पर ईट से हमला कर हत्या कर दी । हत्या की वजह स्पष्ट नहीं पाई है । पामगढ़ पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू की है । बुधवार को  आरोपी शिवाजी केवट 32 वर्ष अपनी पत्नी से खाना माँगा नहीं मिलने पर गुस्से आ गया और खाट में लेटे  डेढ़ साल के  मासूम बेटे  अनुराग को अपने साथ लेकर घर के पास ही ईट से उसके सिर पर हमला कर हत्या कर दी।इसी बीच बचाव के लिए पहुंची बच्चे की दादी को भी ईट से हमला कर घायल कर दिया। आस -पास शोर गुल होने पर लोगो के साथ परिजनों ने आरोपी शिवाजी को रस्सी से बांध  दिया ताकि भाग न सके ।परिजनों का कहना है इसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं हैजिसका मेंटल अस्पताल में इलाज भी चल रहा है हर 6 महीनों में इंजेशन लगता है इस बार नहीं लगा था।

डेढ़ साल के बच्चे की हत्या, पिता ने सिर पर मारा ईट

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड केस हाईकोर्ट में रिओपन हो गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बुधवार को चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच में केस की सुनवाई हुई। इस दौरान रामावतार जग्गी के बेटे सतीश जग्गी मौजूद रहे। डिवीजन बेंच ने केस की अंतिम सुनवाई के लिए 1 अप्रैल की तारीख तय की है।दरअसल, डिवीजन बेंच ने 2 साल पहले रामावतार जग्गी हत्याकांड के दोषियों की अपील को खारिज कर दिया था। जिसमें डिवीजन बेंच ने आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखा था। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने CBI की अपील स्वीकार करते हुए मामला फिर से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट भेजने का निर्देश दिया था, जिससे मामले की मेरिट पर विस्तार से सुनवाई हो सके।

जग्गी हत्याकांड केस छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में रिओपन

छत्तीसगढ़ में 2 अलग-अलग मामलों में बच्चों की लाश फंदे पर लटकते मिली है। बिलासपुर में क्लास 11th के स्टूडेंट ने घर के आंगन में पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी। अरविंद पटेल (16 साल) नशे का आदि हो गया था। पढ़ाई में भी उसका मन नहीं लग रहा था। उसने 1 सब्जेक्ट का एग्जाम दिया था, तब ये गायब था। बीती  रात उसकी लाश पेड़ पर लटकी मिली। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।दूसरा मामला सक्ती जिले का है। जहां क्लास 4th की छात्रा की लाश घर के बाथरूम में गमछे से लटकती मिली। बच्ची को दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया। शुरूआती जांच में यह बात सामने आई है कि ललिता महंत (10) घर में खेल रही थी, तभी हादसा हो गया। हालांकि अभी मामला स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना जैजैपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जुनवानी का है। बता दें कि 1 हफ्ते में बच्चों के सुसाइड का तीसरा मामला है। इससे पहले दुर्ग जिले में भाई की डांट से नाराज 10 साल की बहन ने आत्महत्या की थी।

बिलासपुर में 9 वीके स्टूडेंट ने किया सुसाइड

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जिला शिक्षा विभाग में बड़े वित्तीय घोटाले का आरोप लगा है। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अंकित गौरहा का कहना है कि बीईओ कोटा कार्यालय में पदस्थ रहे प्यून को हर महीने 4 लाख से 4.50 लाख रुपए का भत्ता भुगतान किया गया है। इस तरह करीब 30 लाख रुपए अकाउंट में डाले गए हैं।गौरहा ने प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) विजय टांडे और स्थापना शाखा के जूनियर ऑडिटर सुनील यादव पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की शिकायत प्रमुख सचिव की है और सख्त कार्रवाई की मांग की है।हालांकि, विजय टांडे ने आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि शिकायत की जांच संयुक्त संचालक शिक्षा की ओर से कराई जा रही है, इसलिए अब इस मामले में कुछ कहना उचित नहीं होगा। इतना तय है कि जांच के बाद सत्य उजागर हो जाएगा।

प्यून को हर-महीने मिल रहा था 4.5 लाख भत्ता

रायपुर में पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। क्राइम ब्रांच और रायपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर में चल रहे 3 फर्जी कॉल सेंटरों पर छापा मारकर 40 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया है।, ये कॉल सेंटर गंज थाना क्षेत्र, राजेंद्र नगर और फाफाडीह इलाके में संचालित हो रहे थे। शहर के पॉश इलाकों में फाइनेंस कंपनी की आड़ में चल रहे इन सेंटरों से विदेशों, खासकर अमेरिका के नागरिकों को निशाना बनाया जाता था।जांच में सामने आया है कि, ये कॉल सेंटर रात के समय संचालित होते थे, ताकि अमेरिका और यूरोप के टाइम जोन के हिसाब से लोगों से संपर्क किया जा सके। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 20 लैपटॉप, 50 डेस्कटॉप और 50 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

रायपुर में 3 फर्जी कॉल सेंटर पर रेड, 40 गिरफ्तार

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां पुलिस की टीम ने फर्जी एमबीबीएस डिग्री और पोस्ट आफिस के विभिन्न पदों में नौकरी लगाने के नाम पर 2 करोड़ 34 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाली युवती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवती के गैंग के 4 सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं अब पुलिस ने युवती को गिरफ्तार करने में भी सफलता हासिल की है। बता दें कि, 17 फरवरी को संजय निराला ने सिविल लाईन थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई थी। संजय निराला ने बताया था कि, भुनेश्वर बंजारे, नरेश मनहर, हीरा दिवाकर, राकेश रात्रे एवं अन्य व्यक्तियों ने उन्हें और उनके रिश्तेदारों को पोस्ट आफिस के विभिन्न पदों में नौकरी लगाने एवं फर्जी सर्टिफिकेट बनाकर देने का झांसा देकर कुल 2 करोड़ 34 लाख रुपए ले लिए। ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने थाना पहुंचकर मामला दर्ज करवाया।

हुस्न परी ने एमबीबीएस की डिग्री दिलाने लोगों से लिए करोड़ो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button