छत्तीसगढ़

घरेलू गैस के साथ कमर्शियल गैस की सप्लाई नहीं होने से बिगड़े हालात,समोसा. आलू चाप. दोसा.सब  हुआ महंगा

घरेलू गैस के साथ कमर्शियल गैस की सप्लाई नहीं होने से बिगड़े हालात,समोसा. आलू चाप. दोसा.सब  हुआ महंगा

घर की थाली से एक सब्जी की कटोरी गायब,तेल नमकहुआ महंगा
तिल्दा नेवरा
अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग ने बड़ा ऊर्जा संकट खड़ा कर दिया है।शासन प्रशासन भले ही दावा करें लेकिन इसका असर आम आदमी पर सांफ  देखने को मिल रहा है। रसोई गैस की कीमत के बीच एजेंसियो के परिसर पर कतारे लग रही है वहीं सबसे ज्यादा संकट होटल रेस्टोरेंट व्यवसाय पर देखने को मिला है।कामर्शियल गैस की सप्लाई नहीं होने से हालात बिगड़ गए हैं ।जिसके कारण कारोबार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं ।कई होटल बंद की कगार पर पहुंच गई है, जो खुली भी है तो वहां ग्राहकों को पूरी वैरायटी के साथ लजीज व्यंजन नहीं मिल रहे हैं।
अभी तक तो होटल वाले कमर्शियल सिलेंडर का जुगाड़ करते आ रहे थे ,लेकिन अब स्थिति गंभीर हो चली है, कुछ होटल वालों ने कोयले की भट्ठी  जालना शुरू कर दी है। कुछ लकड़ी के गुटके जलाकर समान बना रहे हैं । कोयला और लकड़ी का गुटका भी उन्हें बड़ी मुश्किल से तीन गुना कीमत पर मिल रहा जिसके कारण होटल में समोसे, आलू, चाप, पकोड़े, दोसा, इटली सभी के दाम बढ़ा दिए गए हैं।
एक होटल व्यवसायी  ने बताया कि कमर्शियल सिलेंडर 3500 में 4000 में खरीद रहे थे लेकिन अब सिलेंडर नही मिल रहा है। ऐसे  गुटका ,कोयला और डीजल भठी सबसे बड़ा सहारा है .लेकिन गैस की किल्लत के बाद  लकड़ी और कोयले के दाम बढ़ गए है .लकड़ी का गुटका 15 किलो हो गया है ।जिसके कारण समोसा, आलू चाप, दोसा ,इटली, सांभर बड़ा, सभी के रेट डेढ़ा कर दिया गया है। . पहले सादा समोसा. आलू चाप .सांभर वडा 10 रूपए प्रति नग मिलता था अब दाम बढ़ाकर 15 रूपए कर दिया गया है।बुधवार को हरिभूमि टीम के द्वारा होटलो  का जायजा लिया गया तो यहां किचन सूने नजर आए। कुछ जगह कोयला और चूल्हा भट्टी का उपयोग होता नजर आया l तो कुछ होटलों में डीजल भट्टी उपयोग होता नजर आया ।
ऐसे तो बंद हो जाएगा व्यवसाय…
बातचीत के दौरान कुछ होटल व्यवसाईयों ने अपनी पीड़ा का इजहार भी किया उन्होंने कहा कि यही हालात रहे तो होटल व्यवसाय ही बंद हो जाएगा।सरकार को जल्द इस समस्या का समाधान निकालना चाहिए ।वहीं दूसरी और प्रशासन ने दावा किया है की शासन द्वारा कमर्शियल गैस की सप्लाई में भी राहत दे दी गई है।जिससे होटल को भी एलजी की सप्लाई शुरू हो जाएगी।
होटल वालों ने बताया कि दुकान पर नौकर सामान बनाने वाले मिस्त्री पर होने वाला खर्च हम उतना ही वाहन  कर रहे हैं ,लेकिन सामान कम बनने लगा है . समोसा आलू चाप के रेट बढ़ने के कारण बिक्री में भी काफी फर्क आया है।ऐसे में ज्यादा दिन तक दुकानदारी की गाड़ी किचन का मुश्किल हो जाएगा.।
खाने का तेल और नमक हुआ महंगा..
जंग का असर खाद्य पदार्थों पर भी पड़ा है. 15 किलो वाला तेल का तीन 20 दिनों में तेल 200 बढ़ गया है यानी की 15 रुपए प्रति किलो तेल के दाम में बढ़ोतरी हुई है।सबसे बड़ी बात तो यह है कि नमक का रेट भी बढ़ गया है 25 किलो वाली बोरी नमक कीमत ₹25 बड़ी है यानी की ₹1 किलो के पीछे नमक का दाम बढ़ा है.।
घरों की थाली से एक कटोरी सब्जी गाय
गैस की कमी को देखते हुए लोगों ने अपना पेट मारना शुरू कर दिया है।जिन लोगों के पास एक सिलेंडर है उनके लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी हो गई है पहले बुकिंग करते ही गैस सिलेंडर घर पहुंच जाता थाजंग  शुरू हुई तो 15 दिन की अवधि कर दी गई गैस देने की मियाद बाधा दी गई ।उसके बाद 15 से 25 दिन में दूसरा सिलेंडर दिए जाने नियम बनया गया  अब 35 दिन के बाद घरेलू सिलेंडर मिलेगा ऐसे में कई लोग दो सब्जी के बदले एक ही सब्जी बना रहे हैं ताकि उनका सिलेंडर जल्दी खत्म ना हो.कुल मिलाकर अमेरिका इजरायल और ईरान की जंग ने गैस के संकट के साथ महंगाई को भी बढ़ा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button