छत्तीसगढ़

असम गए छत्तीसगढ़ के इस कांग्रेस नेता की मौत, चुनाव प्रचार के दौरान अचानक आया हार्ट अटैक

असम गए छत्तीसगढ़ के इस कांग्रेस नेता की मौत, चुनाव प्रचार के दौरान अचानक आया हार्ट अटैक

बलौदा बाजार -छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। शहर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व शहर अध्यक्ष रुपेश ठाकुर का असम के गुवाहाटी में निधन हो गया। चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया, जिसके बाद मौके पर ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके पार्थिव शरीर को बलौदाबाजार लाए जाने की तैयारी की जा रही है, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बता दें कि रुपेश ठाकुर कांग्रेस संगठन के सक्रिय और जमीनी नेताओं में गिने जाते थे। वे नगर निगम में तीन बार पार्षद रह चुके थे और अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके निधन की खबर से बलौदाबाजार सहित पूरे राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। बताया जा रहा है कि रुपेश ठाकुर हाल ही में चुनावी प्रचार के सिलसिले में असम के गुवाहाटी गए हुए थे, जहां यह दुखद घटना हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button