Homeछत्तीसगढ़शहीद हेमू कालानी की 103 वीं जयंती मनाई,वार्ड पार्षद किरणने काटा केक

शहीद हेमू कालानी की 103 वीं जयंती मनाई,वार्ड पार्षद किरणने काटा केक

तिल्दा नेवरा -तिल्दा  में सोमवार को अमर शहीद हेमू कालानी की 103वीं जयंती मनाई। इस अवसर पर हेमू कालानी  चौक पर स्थापित प्रतिमा पर पार्षद द्वय राजेश कोटवानी .किरण छाबडिया. की उपस्थिति में मणिक कोदवानी द्वारा  केक काटा गया, मिठाई बांटी गई इस दौरान शहीद सुखदेव सिंह, भगतसिंह और राजगुरू को भी श्रद्धांजलि दी गई।इस अवसर पर राजेश जेठवानी ,जयपाल माधवानी.रोशन आहूजा ,दिलीप गलानी ,नानक छाबडीयाविशेष रूप से उपस्थित थे ।

इसके पहले  सुबह एक  कार्यक्रम आयोजित हुआ।  जिसमे  स्वतंत्रता सेनानी हेमू कालानी का 103वां जन्मदिवस को मनाया गया। इस मौके पर हेमू कलानी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर सिंधी समाज के प्रमुख छमनलाल खूबचंदानी ,सांसद प्रतिनिधि राम पंजवानी,समाज के कार्यकारी अध्य. मोतीलाल हिंदूजा, खेमचंद विरानी, परमानदबालचांदनी, संजय भोजवानी, कन्हैया हरिरामानी, धनराज खत्री, मोहित खूब चंदानी ,कन्हैया जोतवानी ,सहित पंचायत के अन्य सदस्य और सिंधी समाज के लोग उपस्थित थे।

राम पंजवानी ने कहा 19 साल की उम्र में देश के लिए बलिदान देने वाले हेमू कालानी को नही भुलाया जा सकता है ,ऐसे वीर यूवा को हम नमन करते है . मोतीलाल ने हेमू कालानी के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कालानी ने स्वराज सेना बनाकर अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई की योजना बनाई थी। बाद में उन्हें अंग्रेज फौजियों की बारूद से भरी गाड़ी को नष्ट करने की योजना के आरोप में पकड़ लिया गया। वे गरम दल के स्वतंत्रता सेनानियों में शामिल थे और उन्हें 21 जनवरी 1943 को फांसी दी गई थी।इस अवसर पर हेमू कॉलोनी चौक पर शरबत वितरण किया, गया

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments