छत्तीसगढ़

चैत्र नवरात्रि की धूम, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

चैत्र नवरात्रि की धूम, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,

।तिल्दा नेवरा

तिल्दा सहित आसपास इलाके में चैत्र नवरात्रि धूम मची हुई है । माता के मंदिरों में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लग रहा है।  महामाया मंदिर नेवरा , मां दुर्गा मंदिरस्टेशन चौक ,मावली माता मंदिर तिल्दा बस्ती , भैरव धाम माता मंदिर ,मां काली मंदिर, बगदी माता मंदिर ,जय बंजारी माँखपरी मढ़ी सहित विभिन्न दुर्गा मंदिरों पर पहुंच श्रद्धालु ने अपने-अपने मनोकामना के लिए विधिपूर्वक पूजा अर्चना कर रहे है ।

जय बंजारी माता खपरी मढ़ी

चैत्र नवरात्रि के अवसर पर नगर एवं देहात क्षेत्र में स्थित दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लग रहा है ।नवरात्र के चौथे दिन लोगों ने  माँ कूष्मांडा की पूजा की । मान्यता है कि उन्होंने अपनी हल्की मुस्कान से ब्रह्मांड की रचना की थी, इसलिए उन्हें ‘आदिशक्ति’ कहा जाता है। माता कूष्मांडा की पूजा से रोग, शोक और कष्ट दूर होते हैं, साथ ही स्वास्थ्य, सुख और यश की प्राप्ति होती है। इस दिन पीले रंग के वस्त्र और फूल धारण करना शुभ माना जाता है।कल 23 मार्च को माता के मंदिरों में पंचमी मनाई जाएगी l सुबह से ही माता के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। पंचमी के दिन माता का विशेष श्रृंगार किया जाता है।. उसके बाद से मंदिरों में श्रद्धालुओं की और भी भीड़ बढ़ जाएगी।. सिद्ध पीठ महामाया मंदिर नेवरा, मौली मंदिर तिल्दा बस्ती, भगवानगढ़ माता मंदिर खपरी मादी बंजारी माता मंदिर सहित बागड़ाई माता मंदिर में 4000 से अधिक ज्योत प्रज्वलित की गई है.।

शाम होते ही माता का दर्शन करने लोग परिवार के साथ मंदिरों में पहुंच रहे हैं, जस गीतों से मंदिर गूंजायमान हो रहे हैं,। बंजारी माता मंदिर के अध्यक्ष खेमलाल नायक  ने बताया कि पिछले सालों की अपेक्षा इस बार श्रद्धालुओं के अधिक भीड़ आ रही है,। महामाया मंदिर में भी काम आवेश वैसी ही स्थिति है, भैरव गढ़ माता मंदिर के अध्यक्ष सुंदर दास पंजवानी ने बताया कि मंदिर में सुबह से रात तक श्रद्धालुओं का मेला लग रहा है. पंचमी को लेकर मंदिरों में तैयारी पूरी कर ली गई है.।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button