छत्तीसगढ़

आज इन तीन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और चार को रहना होगा सतर्क,

आज इन तीन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और चार को रहना होगा सतर्क,

आज 22 मार्च का राशिफल

मेष राशि
आज का दिन आपको थोड़ा सतर्क रहकर आगे बढ़ने की सलाह देता है। आपके आसपास कुछ ऐसे लोग हो सकते हैं जो आपके कामों में बाधा डालने की कोशिश करें, इसलिए अपनी योजनाओं को सोच-समझकर ही साझा करें। यदि आपने शेयर मार्केट में निवेश किया है तो उसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, इसलिए धैर्य रखें। संतान के करियर को लेकर आपका ध्यान अधिक रहेगा और आप उनके भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। परिवार के सदस्यों की खुशियां देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था तो उसके वापस मिलने की संभावना है, जिससे आपकी चिंता काफी कम हो सकती है।

वृषभ राशि-आज आपका पूरा ध्यान अपने कामों को सही तरीके से पूरा करने पर रहेगा। आपको अपने कार्यों को धैर्य और संयम से करना होगा, क्योंकि जल्दबाजी में की गई छोटी सी गलती भी परेशानी का कारण बन सकती है। आपकी मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस आपसे खुश होकर कोई उपहार या सराहना दे सकते हैं। हालांकि सरकारी कामों में बिना पूरी जानकारी के कदम न बढ़ाएं। किसी पुरानी गलती का खुलासा भी हो सकता है, जिससे जीवनसाथी थोड़े नाराज हो सकते हैं।
मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम लेकर आएगा। समाजसेवा या दूसरों की मदद करना अच्छी बात है, लेकिन जरूरत से ज्यादा उसमें उलझने से अपने काम प्रभावित हो सकते हैं। आसपास के लोगों की भावनाओं का सम्मान करें और बोलते समय शब्दों का विशेष ध्यान रखें। आज आप किसी इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी भी कर सकते हैं। माता-पिता के साथ आपका तालमेल बहुत अच्छा रहेगा और उनकी सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी।
कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए सुख और संतोष देने वाला रहेगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है। कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात आपके लिए भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। यदि आपका कोई धन लंबे समय से अटका हुआ था, तो उसके मिलने की संभावना बन रही है। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर भी मिलेगा। संतान को आप उनकी पसंद के कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी रखना आवश्यक होगा।
सिंह राशि-आज का दिन व्यापार करने वाले लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे और नएअवसर भी मिल सकते हैं। नौकरी करने वालों को टीमवर्क के साथ काम करने का मौका मिलेगा, जिससे बड़े कार्य भी आसानी से पूरे हो जाएंगे। आपके प्रमोशन की चर्चा भी आगे बढ़ सकती है। हालांकि अपने कामों को लेकर दूसरों पर अधिक निर्भर न रहें। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने का भी कार्यक्रम बन सकता है।
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। मित्रों के साथ आपके संबंध और भी मजबूत होंगे। आर्थिक योजनाओं से आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। किसी विरोधी की बातों में आकर जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें। संतान को पढ़ाई के लिए कहीं बाहर भेजने की योजना बन सकती है। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलने के संकेत हैं। जीवनसाथी का सहयोग भी आपको भरपूर मिलेगा।
तुला राशि-आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से आपके लिए अनुकूल रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने या उससे जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने के लिए समय अच्छा है। यदि आप पार्टनरशिप में कोई काम शुरू करते हैं तो उसमें भी अच्छा लाभ मिल सकता है। धन से जुड़ा कोई काम नहीं रुकेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और समझदारी बनी रहेगी। हालांकि दूसरों के कामों में ज्यादा दखल देकर आप खुद ही अपनी परेशानियां बढ़ा सकते हैं। किसी बात को लेकर पिताजी आपसे नाराज भी हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि-आज आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना होगा। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान दे सकता है। आप अपने घर की साज-सज्जा और वातावरण को बेहतर बनाने पर ध्यान देंगे। मौज-मस्ती की आदत कभी-कभी आपकी जिम्मेदारियों को बढ़ा सकती है, इसलिए संतुलन बनाए रखें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। कार्यक्षेत्र की कोई बड़ी समस्या भी सुलझ सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपके कामों में सफलता मिलेगी।
धनु राशि-आज का दिन आपके प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपको दूसरों के मामलों में बेवजह बोलने से बचना चाहिए। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलना जरूरी होगा। किसी अनजान व्यक्ति की बातों में आने से बचें। परिवार की कुछ पुरानी समस्याए फिर से सामने आ सकती हैं, जिन्हें आप घर के बड़े सदस्यों की मदद से सुलझाने की कोशिश करेंगे। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात भी हो सकती है।
मकर राशि-आज कुछ कामों को लेकर आपके मन में चिंता बनी रह सकती है। संतान को मनचाही नौकरी न मिलने से आप थोड़ा परेशान महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें और उन पर अधिक जिम्मेदारियां न डालें। किसी की कही-सुनी बातों पर तुरंत भरोसा करने से बचें। स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव रह सकता है। परिवार से जुड़ा कोई विषय भी आपकी चिंता बढ़ा सकता है, इसलिए धैर्य से काम लें।
कुंभ राशि-आज का दिन धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ाने वाला रहेगा। यदि आपका कोई सरकारी काम लंबे समय से रुका हुआ था तो उसे पूरा करने के लिए आप किसी प्रभावशाली व्यक्ति से बातचीत कर सकते हैं। यात्रा या घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी मिल सकती है। आप अपने शौक और पसंद की चीजों पर अच्छा खासा खर्च करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, क्योंकि छोटी-सी लापरवाही भी दुर्घटना का कारण बन सकती है।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। व्यापार से जुड़ी जो योजनाएँ लंबे समय से रुकी हुई थीं, वे फिर से शुरू हो सकती हैं और आपको खुशी देंगी। परिवार में किसी नए मेहमान के आने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के लिए कोई खास सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके और बॉस के बीच संबंध बेहतर रहेंगे। हालांकि किसी भी प्रकार के विवाद से दूरी बनाए रखना ही आपके लिए बेहतर रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button