कन्या आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। व्यापार में आपको कोई निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से ले, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए कोई बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। आप काम के चलते कुछ समय के लिए घर से दूर रह सकते हैं। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक निजात मिलेगी, लेकिन संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें अभी कुछ समय और इंतजार करना होगा, उसके बाद ही कोई अच्छा ऑफर आ सकता है।
मकर आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आप बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाए रखेंगे और उनके मन में चल रही बातों को भी जानने की कोशिश करेंगे। यदि आप परिवार के किसी सदस्य से कोई धन संबंधित मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आप किसी योजनाओं को लेकर आज परेशान रहेंगे। आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आप सफल अवश्य होंगे। आपका किसी नए वाहन के खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है।

