छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने लालची बेटा-बहू को मां की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। बेटा घर अपने नाम पर कराना चाहता था, लेकिन इसके लिए मां तैयार नहीं थी। इसके चलते बेटे और बहू ने मिलकर 80 साल की बुजुर्ग मां को पहले बुरी तरह मारा-पीटा फिर गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं बड़ा बेटा भी हत्या के एक अन्य मामले में फरार है।

दुर्ग सीएसपी मणि शंकर चंद्रा ने बताया कि 4 सितंबर 2023 की सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि शक्ति नगर चपरासी प्लाट वार्ड 18 में बुजुर्ग महिला रुक्मिणी चंद्राकर की हत्या कर दी गई है। पुलिस वहां पहुंची तो देखा कि बेटा लखन चंद्राकर और बहू द्रोपदी उसके शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे हैं। दोनों ने पुलिस को बताया कि देर रात गिरने से रुक्मिणी की मौत हो गई है।

पुलिस ने शव को ध्यान से देखा तो पता रुक्मणि के शरीर पर चोट के निशान थे। यह भी संदेह हुआ कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं पूछताछ में बेटा और बहू के गोल-मोल जवाब देने पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और थाने ले जाकर सख्ती से पूछताछ की तो वे टूट गए।

घर पर कब्जा करने की नीयत से की थी हत्या

बेटा-बहू ने पुलिस को बताया कि, वे लोग मां के मकान पर कब्जा करना चाहते थे। इसके लिए बड़े बेटे को बेदखल कर अपने नाम कराने का रुक्मिणी पर दबाव बना रहे थे, लेकिन वह तैयार नहीं थी। इस बात को लेकर उनके बीच रोज ही झगड़ा होता था। 3 सितंबर की रात भी उनमें विवाद हुआ और फिर लखन ने अपनी पत्नी द्रोपदी के साथ मिलकर मां की मारपीट कर जान ले ली।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments