Homeशिक्षाबारिश ने बिगाड़ा खेल, भारत-पाकिस्तान मैच हुआ रद्द

बारिश ने बिगाड़ा खेल, भारत-पाकिस्तान मैच हुआ रद्द

पल्लेकेले में बारिश के कारण दूसरी पारी में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी जिसके कारण मैच को रद्द करने का फैसला ले लिया गया. दोनों टीमों को एक-एक दिए गए. मैच रद्द होने के बाद प्वाइंट्स टेबल में पाकिस्तान के 3 अंक हो गए हैं. जिसके कारण पाकिस्तानी टीम सुपर 4 में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. 

पल्लेकेले में बारिश के कारण दूसरी पारी में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी जिसके कारण मैच को रद्द करने का फैसला ले लिया गया. दोनों टीमों को एक-एक दिए गए. मैच रद्द होने के बाद प्वाइंट्स टेबल में पाकिस्तान के 3 अंक हो गए हैं. जिसके कारण पाकिस्तानी टीम सुपर 4 में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.5 ओवर में 266 रन बनाए थे. पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी ने 4 विकेट लिए. नसीम शाह और हारिस रऊफ ने 3-3 विकेट अपने नाम किए.वहीं, भारत की ओर से ईशान किशन ने 82 और हार्दिक पंड्या ने 87 रन की पारी खेली. वहीं, मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. लेकिन शाहीन की घातक गेंदबाजी के आगे भारतीय टॉप आर्डर फ्लॉप रहा. भारतीय इलेवन में मोहम्मद शमी को शामिल नहीं किया गया है. वहीं श्रेयस अय्यर की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई थी..

भारतीय प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, इशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

पाकिस्तान की प्लेइंग-XI: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमां, इमाम उल हक, सलमान आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments