Homeशिक्षादिनदहाड़े सड़क किनारे पेड़ में चुन्नी से बंधी युवती की लटकती लाश...

दिनदहाड़े सड़क किनारे पेड़ में चुन्नी से बंधी युवती की लटकती लाश मिली..

 राजधानी रायपुर के सेजबाहर इलाके में एक युवती ने आज दोपहर पेड़ पर फंदा बांधकर आत्महत्या कर ली है। युवती ने मरने से पहले खुद के मोबाइल को पत्थरों से कुचल दिया। फिर मौका देखकर सड़क किनारे मौजूद पेड़ पर लटककर जान दे दी। ये पूरा मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, युवती का नाम पायल गेंदरे है। जो डोमा गांव की रहने वाली है। वो आसपास के घरों में साफ सफाई का काम करती थी। कुछ महीनें पहले वो एक डॉक्टर के घर पर भी काम किया करती थी। आज दोपहर करीब 3 बजे युवती अपने ही गांव के पास सेजबहार इलाकें में पहुंची। उसने वहां पर एक सुनसान मकान के बाहर मौजूद बबूल के पेड़ पर लटककर फांसी लगा ली।

युवती ने सुसाइड करने से पहले अपने मोबाइल फोन को पास पड़े पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया। जिससे वो चकनाचूर हो गया। फिर उसने अपनी पहनी हुई चुन्नी से फंदा बना लिया और झूल गयी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। हालांकि लाश के आसपास से किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस के बताए अनुसार  युवती ने जिस तरह गुस्से में आकर अपना मोबाईल फोन कुचला है। उससे लव एंगल पर भी जांच की जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए लाश को मरचुरी पर रखवा दिया गया है। परिजनों से पूछताछ के बाद और मोबाइल डेटा की जांच करने के बाद मौत की असल वजह सामने आ पायेगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments