Homeशिक्षाभद्रा के भ्रम में राखी आज भी और कल भी..

भद्रा के भ्रम में राखी आज भी और कल भी..

रायपुर। भद्रा के साये में रक्षाबंधन को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है जिसके चलते लोग तय नहीं कर पा रहे हैं कि पर्व आज मनाये कि कल,जो लोग भद्रा को मान रहे हैं व रात 9 बजे के बाद राखी बंधवायेंगे और जो नहीं वे बंधवा भी रहे हैं कुछ लोगों ने मन बना लिया है कि वे कल राखी बंधवायेंगे। कुछ निजी सेक्टरों व स्कूलों में तो आज कार्यवाधि घोषित कर कल अवकाश देकर समायोजन किया जा रहा है। इन कारणों से बाजार में उत्साह भी कम नजर आ रहा है।

जैसा कि बता रहे हैं सावन पूर्णिमा 30 और 31 अगस्त, दोनों दिन रहेगी, हालांकि 31 अगस्त की सुबह करीब 7.35 बजे पूर्णिमा खत्म हो जाएगी। पंचांगों में आज ही रक्षाबंधन मनाने की सलाह दी गई है। ज्योतिषाचार्य डॉ.दत्तात्रेय होस्केरे के अनुसार 19 साल बाद त्रियोग में रक्षाबंधन होने जा रहा है। वैदिक पंचांग के अनुसार श्रावण महीने की पूर्णिमा तिथि यानी आज 30 अगस्त को सुबह 10 बजकर 58 मिनट से शुरू हो जाएगी। लेकिन इसी के साथ भद्रा भी लग जाएगी। भद्राकाल में राखी बांधना अशुभ माना जाता है। भद्रा का समापन 30 अगस्त को रात 9 बजकर 01 मिनट पर होगा।

आज रात 09 बजकर 03 मिनट से 31 अगस्त 2023 की सुबह 07 बजकर 07 मिनट तक राखी बांधने के लिए शुभ समय है। आज भद्रा के कारण राखी बांधने का मुहूर्त दिन में नहीं है। इस दिन रात में 9 बजे के बाद राखी बांधने का मुहूर्त है। इसके अलावा 31 अगस्त को सावन पूर्णिमा सुबह 07 बजकर 07 मिनट तक है और इस समय में भद्रा नहीं है। ऐसे में 31 अगस्त को सुबह 7 बजे तक बहनें भाई को राखी बांध सकती हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments