रायपुर-छत्तीसगढ़ में भाजपा आज-कल में उम्मीदवारों दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है,बताया जाता उम्मीदवारों के नामो की जो फाइनल लिस्ट जारी की जाने वाली है,उसमे रायपुर उत्तर से उदय शादाणीऔर आरंग से धर्म गुरु बालदास के पुत्र खुशवंत दास का नाम फाइनल कर दिया गया है,
इस बार भाजपा पहले से ही रायपुर उत्तर से सिंधी समाज के सदस्य को टिकट देने के मूड में दिख रही है। और पिछला चुनाव हारे पूर्व विधायक श्री चंद सुंदरानी को बदलना लगभग तय कर लिया गया है .इसके लिए कई नाम हैं। चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष अमर पारवानी का नाम प्रमुख है। हालांकि बताया जा रहा है कि वे भाजपा से चुनाव नहीं लड़ना चाहते। उसके बाद फिर से पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी फिर से कतार में थे । इनके अलावा भाजपा के मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी और ललित जयसिंह भी सक्रिय हैं। बावजूद पार्टी सबसे मजबूत नाम सिंधी समाज की तरफ से शादाणी दरबार के प्रमुख युधिष्ठिर लाल के बेटे उदय शादाणी माना और उसके नाम पर फाइनल मुहर लगा दी गई । पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उदय शादाणी चुनाव लड़ते हैं, तो सिंधी समाज एक होकर चुनाव लड़ेगा, नहीं तो वोट बंटेंगे। उत्तर में सिंधी समाज की दावेदारी को देखते हुए संजय श्रीवास्तव, राजीव अग्रवाल दोनों ग्रामीण की तरफ रुख कर सकते हैं।

इसी तरह आरंग से भी हाल में भाजपा प्रवेश करने वाले धर्मगुरु बाल दास साहब के पुत्र गुरु खुशवंत सिंह के नाम पर पार्टी ने लगा दी है.। जबकि इसके पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए वेदराम मनहरे का नाम फाइनल माना जा रहा था.