घटना वाली रात पास पत्नी मिथलेश दूसरी चारपाई पर सो रही थी। उसकी चारपाई पर तीन साल की नातिन भी सो रही थी। सुबह चार बजे जब उसकी नातिन की आंख खुली तो उसने बताया था कि बाबा के गले से खून निकल रहा था। उसे नहीं पता कि रात में उसकी हत्या कौन कर गया।
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बिल्सी में घर के बाहर चारपाई पर सोते समय तेजेंद्र सागर की फरसे से गला काटकर हत्या करने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसकी पत्नी मिथलेश ही निकली। थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि घटनास्थल पर मिला फरसा उसी दिन बरामद कर लिया था। मिथलेश ने कबूल किया है कि पति तेजेंद्र उसे आए दिन पीटता था और वह बेटे की पत्नी पर बुरी नजर रखता था। इसलिए उसने सोते समय उसकी गला काटकर हत्या कर दी।

