बलौदा बाजार विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की ओर से प्रकाश मेघानी ने दावेदारी की है। उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवदास को आवेदन सौंप दिया है। अपने ईस्ट देव झूलेलाल साई के मंदिर में मत्था टेक अपने साथियों और समर्थकों के साथ कांग्रेस भवन में पहुंचे और आवेदन जमा किया। प्रकाश ने कहा कि बलौदा बाजार विधान सभा उनका घर है, परिवार है।

पिछले 15 सालों से वे लगातार यहां राजनीति में सक्रिय हैं। सामाजिक जीवन में सबसे ज्यादा समय पार्टी एवं शहर वासियों कि सेवा में दिया है। इसलिए जनप्रतिनिधि बनकर मैं यहां की सेवा करना चाहता हूं। लिहाजा मैंने ब्लाक अध्यक्ष को आवेदन दिया है। उन्होंने कहा कि टिकिट मागने वालो कि फेरिस्त लम्बी है,लेकिन मैं अपना काम कर रहा हूं। निर्णय पार्टी को लेना है। एक प्रक्रिया के तहत आवेदन जामा किया हैं। मैं पहली प्रक्रिया को पूरी कर रहा हूं। इस मौके पर किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पप्पू नामदेव, जिला सह महामंत्री माणिक कोडवानी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नीरज राठी,सभापति लक्ष्मी नारायण वर्मा, दिलीप वर्मा,शहर उपाध्यक्ष श्याम वाधवा,राजेश जेठवानी, अमजद खान,अजितेश शर्मा,गुलाब यदु,अभिषेक निहिचलनी,मयंक मेघानी,महेशु निषाद एवं व्यापारी वर्ग से सुरेश भगवानी,राजीव खूबचंदानी, कुमार भगवानी,शिवा निहिचलानी,संजय ज्ञानचंदानी विनोद जेसवानी,विनोद मेघानी,रवि मेघानी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे