Homeशिक्षाबीजेपी के हुए सतनामी समाज के गुरु बालदास:बेटे खुशवंत दास ने आरंग...

बीजेपी के हुए सतनामी समाज के गुरु बालदास:बेटे खुशवंत दास ने आरंग से पेश की टिकट की दावेदारी, जानिए क्या है सियासी समीकरण

रायपुर,कांग्रेस से नाराज चल रहे सतनामी समाज के धर्म गुरु बालदास और उनके बेटे खुशवंत दास समेत सतनामी समाज के तीन धर्म गुरूओं ने मंगलवार को बीजेपी का दामन थाम लिया है।विधानसभा चुनाव से ठीक पहले गुरु बालदास के इस कदम को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।बीजेपी प्रवेश के साथ ही गुरु बाल दास ने अपने बेटे के लिए आरंग सीट से टिकट की दावेदारी भी पेश कर दी है।पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने पार्टी का गमछा पहनाकर बालदास को पार्टी में प्रवेश कराया। इस दौरान बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव, सांसद सुनील सोनी और बृजमोहन अग्रवाल समेत कई नेता मौजूद रहे। गुरू बालदास और खुशवंत दास के साथ गुरू आसंभ दास, द्वारिका दास और सौरभ दास ने भी बीजेपी की सदस्यता ली है। इसके अलावा नगर पालिका अध्यक्ष देवराज जांगड़े, जनपद सदस्य दिनेश्वरी टंडन और विनोद साहू को भी पार्टी में प्रवेश कराया गया।

इस दौरान गुरू बालदास ने कहा कि कांग्रेस में सामाजिक तौर पर बहुत उपेक्षा हुई है और भेदभाव किया गया। सामाजिक उत्थान के लिए कोई काम नहीं हुई और बीजेपी से सम्मान मिला तो वे इधर आ गए। इस दौरान उन्होंने बताया कि बेटे गुरु खुशवंत दास साहेब ने आरंग सीट से बीजेपी की टिकट के लिए दावेदारी की है।गुरु बालदास कांग्रेस से नाराज चल रहे थे बीजेपी में प्रवेश कर लिया इससे कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। लघभग 5 साल पहले  विधानसभा चुनाव के ठीक पहले 2018 में अपने पुत्र खुशवंत साहेब के साथ गुरुबाल दास ने कांग्रेस प्रवेश किया था।,सरकार बनने के बाद से गुरु बालदास को कांग्रेस में वैसा सम्मान और पद नही मिला जैसा वे चाह रहे थे.लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थी वे जल्द ही बीजेपी का दामन थाम लेगे|

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments