tilda. टंडवा में नवनिर्मित पाल सामाजिक भवन का छाया वर्मा ने किया उद्घाटन

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read

तिल्दा-नेवरा। समीपस्थ ग्राम टंडवा में रविवार को नवनिर्मित पाल सामाजिक भवन का लोकार्पण  पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा ने पूजा-अर्चनाकर फीता काटकर किया। कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं व बुजुर्गों को सम्मानित भी किया गया।
मुख्य अतिथि की आसंदी से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा ने कहा कि, समाज का विकास तभी संभव है जब हम सब मिलजुलकर कार्य करेगे।आपस में मिल जुलकर एकता के साथ रहकर ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है।उन्होंने युवाओं को सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने कि बात पर जोर देते कहा,युवा देश का भविष्य है| उन्होंने कहा कि,गड़रिया पाल समाज काफी पिछड़ा हुआ है बावजूद हम उसे  छोड़कर आगे नहीं बढ़ सकते। इसलिए इन्हें भी साथ लेकर चलने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर छाया वर्मा समाज कि और से  स्मृति चिन्ह  भेंट कर समानित किया गया । इस दौरान छत्तीसगढ़ देसहा गड़रिया पाल समाज के अध्यक्ष यशवंत राव पाल ने  समाज के पुरातन इतिहास पर प्रकाश डालते हुए पाल समाज को भी आदिवासी समुदाय में शामिल करने की मांग की। समाज के पूर्व उपाध्यक्ष रविशंकर पाल ने समाज की ओर से मांग पत्र पढ़ा। कार्यक्रम के दौरान खेल, शिक्षा और चित्रकला के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को समाज द्वारा प्रशस्ति-पत्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न पार से आए पदाधिकारियों व समाज के वरिष्ठ नागरिकों को भी शॉल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य राजोबाई यदु, ललित पाल पार प्रमुख, नरसिंग पाल, तेजराम पाल, हेमंत पाल, हरिराम पाल, बेनीराम पाल, नंदकुमार पाल, रामेश्वर पाल, रतन पाल, ललित पाल, अश्विनी पाल, जगन्नाथ पाल, लालू पाल, हेमसिंह पाल, गणेश पाल, शंकर पाल, द्वारिका पाल, रोहित पाल, भूषण पाल, दीपक पाल, सनी पाल, किरण पाल, सीता पाल, उर्मिला पाल, रमशीला पाल, मानकी पाल, द्रौपदी पाल, रूपा पाल सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं-पुरूष व ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन युवा कवि केशव पाल ने किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *