Homeशिक्षादेश भर से आए क्रेडाई मेंबर्स ने जानी खूबियां बढ़ता हुआ छत्तीसगढ़...

देश भर से आए क्रेडाई मेंबर्स ने जानी खूबियां बढ़ता हुआ छत्तीसगढ़ का

छत्तीसगढ़ क्रेडाई की अधिकांश मांगों पर मुख्यमंत्री बघेल ने जताई सहमति

00 बिल्डर्स-डेवलपर्स को मिली अहम जानकारी, सीएम का किया गया सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रेडाई के स्टेट कांफ्रेंस में न केवल राज्य के बल्कि देश भर से आए क्रेडाई मेंबर्स काफी संख्या में जुटे सभी ने एक दूसरे से जानकारी साझा की कि कैसे रियल एस्टेट सेक्टर को और बेहतर ढंग से विकसित किया जाए। नई तकनीकि व सुविधाओं के साथ जुड़कर बेस्ट मैनेजमेंट से प्रोजेक्ट की प्लानिंग करें तो सभी के लिए फायदेमंद होगा। बढ़ता हुआ छत्तीसगढ़ के बारे में जब उन्हे अवगत कराया गया तो वे काफी खुश हुए हैं। वहीं आने वाले पांच सालों में और क्या बेस्ट प्लान है जिससे छत्तीसगढ़ का स्वरूप रियल एस्टेट सेक्टर में देश भर में जाना पहचाना जायेगा मौजूद ब्यूरोक्रेट्स ने इसकी जानकारी दी।

मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जैसा सपोर्ट पिछले पांच सालों में रियल एस्टेट सेक्टर को मिला है, आगे भी मिलेगा। प्रदेश की मजबूत अर्थव्यवस्था में रियल एस्टेट सेक्टर का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कोविडकाल में भी हमारी अर्थव्यवस्था अप्रभावित रही। छत्तीसगढ़ क्रेडाई की ओर से रखी गई अधिकांश मांगों पर उन्होने अपनी सहमति जताई। इस मौके पर छत्तीसगढ़ क्रेडाई का एप भी लांच किया गया। क्रेडाई की ओर से मुख्यमंत्री बघेल को सम्मानित भी किया गया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments