छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में खेल के बीच मारपीट

वीसीएन टाइम्स
1 Min Read

रायपुर। नेताजी सुभाष स्टेडियम में शनिवार को आयोजित छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में खेलने के लिए काफी संख्या में स्कूली छात्र- छात्राएं पहुंचे हुए थे। इस बीच अचानक बारिश शुरू हो गई,उधर हारे-जीते दो टीमों के कुछ खिलाडिय़ों के बीच जमकर मारपीट हो गई। कपड़े फट गए और लात घूसे चलने लगे। माजरा देखकर अन्य खिलाड़ी और टीचर्स पहुंचे और जैसे तैसे मामला शांत कराया। मारपीट करने वाले  दोनों ही टीमों के खिलाड़ी सफाई देने में जुटे रहे कि बारिश और तेज हो गई सभी को मैदान छोडऩे मजबूर कर दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *