छत्तीसगढ़ में 24 घंटे बिजली के साथ माह नवंबर तक के जितने भी बिजली बिल बकाया है सब होगा माफ – केजरीवाल

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read

शिक्षा और स्वास्थ्य मुफ्त, रोजगार नहीं तो तीन हजार बेरोजगारी भत्ता, हड़ताल करने वालों को नियमित करने की दी गारंटी

रायपुर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में 10 बड़ी घोषणाएं की है जिनमें छत्तीसगढ़ में 24 घंटे बिजली के साथ माह नवंबर तक के जितने भी बिजली बिल बकाया है सब माफ करने के साथ ही बिजली, शिक्षा व स्वास्थ्य फ्री करने के अलावा और बेरोजगार युवाओं को तीन हजार रुपये बेरोजगारी भक्ता देने की बात शामिल है। अगर छत्तीसगढ़ में आप की सरकार बनती है तो यह सारे वादे पूरे किए जाएंगे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ की जनता के लिए बड़ी घोषणा की जिनमें छत्तीसगढ़ में 24 घंटे बिजली, नवंबर तक के जितने भी बिजली बिल बकाया है सब माफ होगा। बच्चों को अच्छी शिक्षा व स्वास्थ्य की गारंटी के साथ ही युवाओं को रोजगार की गारंटी भी देते है। छत्तीसगढ़ में बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य पूरी तरह से फ्री रहेगा और बेरोजगार युवाओं को तीन हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता भी दिया जाएगा।

केजरीवाल ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ की जनता को 10 गारंटी दी जिनमें छत्तीसगढ़ में 24 घंटे बिजली मिलेगी, नवंबर तक के जितने भी बिजली बिल बकाया है सब माफ होगा। शिक्षा की गारंटी। सभी सरकारी स्कूलों को शानदार बनाएंगे। सभी शिक्षकों को नियमित करेंगे। हेल्थ की गारंटी। सभी टेस्ट फ्री में होंगे। मोहल्ला क्लिनिक खुलेंगे। सबका इलाज फ्री में, रोजगार की गारंटी, रोजगार नहीं मिलने तक तीन हजार भत्ता मिलेगा। सरकारी नौकरी में नहीं लगानी पड़ेगी सिफारिश। महिला सशक्तिकरण की गारंटी। तीर्थ योजना की गारंटी। भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़, बिना पैसे दिए होंगे काम। घर पहुंच सेवा मिलेगी। शहीद परिवारों के लिए गारंटी, शहीद का सम्मान, पुलिस, फौज में शहीद होने वाले जवान के परिवार को एक करोड़ देंगे तथा हड़ताल करने वालों को नियमित करने की गारंटी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *