चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर डोगरगढ में मा बमलेश्वरी ,रतनपुर के महामाया,सहित रायगढ़, दंतेवाडा में दतेशवरी ,रायपुर स्थित महामाया मंदिर भनपुरी में भक्तिमय माहौल के बीच माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। नवरात्र के शुभारंभ पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े, जिससे पूरे क्षेत्र में आस्था और भक्ति का वातावरण बना रहा।इस अवसर पर मंदिर में ज्योति कलश स्थापना भी की गई, जो वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई। स्थापित ज्योति कलश श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र बने हुए हैं। भक्तजन माता रानी के दर्शन कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना कर रहे हैं।नौ दिनों तक माता के दरबार में श्रद्धालुओ का मेला रहेगा ..
चैत्र नवरात्र पर माता मंदिरों में ज्योति कलश स्थापना
हिंदू नववर्ष चेट्री चंड के अवसर पर शहर के सिंधी समाज की महिलाओ के द्वारा भव्य मोटरसाइकिल की रैली निकाली गई। यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए झुलेलाल मंदिर में आकर समाप्त हुई। रैली में महिलाए सफेद ड्रेस एव गेरुआ रंग की चुनरी पहने अयोलाल-झुलेलाल,के साथ सनातन धर्म के जयकारे लगते चल रही थी . तिल्दा नेवरा में प्रति वर्ष चेट्री चंड झुलेलाल भगवान के अवतरण दिवस एवं हिंदू नववर्ष के अवसर पर भव्य रैली निकाली जाती है, रैली में बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं ने हिस्सा लिया और लोगों को जागरूक करते हुए भव्य रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकाली गई।इस बीच रैली का कई जगहों पर स्वागत कर फूल बरसाए गए ,आज युवाओ की राली निकलेगी ..
चेट्री चंड पर शहर में निकाली गई भव्य बाइक रैली
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शादी से महज 13 दिन पहले एक युवती की जली हुई हालत में लाश मिली है। युवती की पहचान अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम चिचा निवासी लीलेश्वरी साहू (22 वर्ष) के रूप में हुई है।, गुरुवार सुबह गांव से करीब 200 मीटर दूर एक खेत के किनारे ग्रामीणों ने जली हुई लाश देखी। जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव देखकर युवती की पहचान की।घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड, साइबर टीम और एएसपी मोनिका ठाकुर भी मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। घटनास्थल से युवती का मोबाइल फोन भी जली हुई हालत में मिला है, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है।बताया जा रहा है कि युवती की शादी 1 अप्रैल को होने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही यह दर्दनाक घटना हो गई।
बालोद में खेत में मिली युवती की जली लाश
कवर्धा जिले के बोड़ला विकासखंड के प्रसिद्ध रानी दहरा जलप्रपात में एक अज्ञात युवती की लाश मिली है। गुरुवार (19 मार्च) को शव झरने के नीचे पानी में तैरता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों दर्शियों के अनुसार, सुबह कुछ ग्रामीण जल प्रपात की ओर गए थे, तभी उनकी नजर पानी में तैरते शव पर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर कब्जे में लिया।महिला की उम्र लगभग 25 – 30 साल बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। आस पास के गांव में पूछताछ की जा रही है और गुमशुदगी के मामलों से भी मिलान किया जा रहा है।
कवर्धा रानी दहरा जलप्रपात में मिली युवती की लाश
छत्तीसगढ़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है , छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में ग्रामीणों को लकवाग्रस्त मरीज को खाट पर लादकर करीब 15 किलोमीटर तक पैदल ले जाना पड़ा। इसके बाद किसी तरह निजी वाहन की व्यवस्था कर मरीज को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।मामला मैनपुर ब्लॉक के कुल्हाड़ीघाट पंचायत के आश्रित ग्राम भालूडीग का है, जो 15 किलोमीटर ऊपर पहाड़ में बसा है। सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को पथरीले रास्ते से गुजरते हुए आदिवासी मरीज को खाट के सहारे नीचे लाना पड़ा।आरोप है कि डायल- 108 पर कॉल किया गया, लेकिन एम्बुलेंस नहीं मिली। इस पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी का कहना है कि परिजनों की ओर से कॉल नहीं किया गया जिससे कुल्हाड़ीघाट से एम्बुलेंस नहीं मिली।
रालाइज्ड पेशेंट को कंधों पर ढोकर 15KM चले ग्रामीण
छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 पास हो गया है। अवैध तरीके से धर्मांतरण कराने के मामलों में दोषी पाए जाने पर 7 से 10 साल तक की जेल और कम से कम 5 लाख रुपए जुर्माना लगाया जाएगा।यदि पीड़ित नाबालिग, महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग से हो, तो सजा बढ़ाकर 10 से 20 साल तक की जेल और न्यूनतम 10 लाख जुर्माना देना होगा। वहीं, सामूहिक धर्मांतरण के मामलों में 10 साल से लेकर आजीवन कारावास होगी। कम से कम 25 लाख रुपए जुर्माना लगेगा।गृहमंत्री विजय शर्मा द्वारा पेश किया गया यह नया विधेयक वर्ष 1968 के पुराने कानून की जगह लेगा, जिसे सरकार ने वर्तमान तकनीक और सामाजिक परिस्थितियों के लिहाज से नाकाफी माना है।सरकार के अनुसार इस बिल का मकसद बल, प्रलोभन, धोखाधड़ी या गलत जानकारी देकर कराए जाने वाले धर्मांतरण पर रोक लगाना है। सदन में बिल के पास होते ही BJP विधायकों ने जय श्री राम के नारे लगाए।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बीच सड़क एक युवती ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया।बती रात रात राजीव गांधी चौक पर वाहन चेकिंग हो रही थी। तभी स्कूटी से आ रही युवती पुलिस को देख भागने लगी और गाड़ी सहित गिर गई। पुलिस के रोकने पर वह विवाद करने लगी।इस दौरान उसने पुलिस का हाथ पकड़ते हुए थाने ले चलने की बात कही। युवती ने ये भी कहा कि ज्यादा से ज्यादा फांसी होगा न और क्या होगा। युवती के हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।दरअसल,सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम राजीव गांधी चौक पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच हो रही थी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई भी की जा रही थी।
पुलिस का हाथ पकड़कर बोली युवती- थाने ले चलो
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। क्षेत्र में सक्रिय 11 खूंखार नक्सलियों ने सीआरपीएफ (CRPF) के आला अधिकारियों के सामने अपने हथियार डाल कर आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों पर सामूहिक रूप से 68 लाख रुपये का भारी-भरकम इनाम घोषित था।सरेंडर करने वाले इन 11 नक्सलियों में संगठन के कई बड़े चेहरे शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, इनमें 5 टॉप लेवल के नक्सली हैं, जिनमें DVCM खूंखार कमांडर और एरिया कमेटी मेंबर जैसे पदों पर तैनात नक्सली शामिल हैं। ये सभी लंबे समय से गढ़चिरौली और आसपास के इलाकों में नक्सली वारदातों को अंजाम देने का काम कर रहे थे।68 लाख के इनाम वाले इन नक्सलियों के मुख्यधारा में आने से नक्सली नेटवर्क को तगड़ा झटका लगा है।