Tuesday, March 17, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में अननेचुरल सेक्स के लिए दबाव बनाने पर 10वी के स्टूडेंट ने डांस टीचर का मर्डर कर दिया। 3 महीने पहले सत्यमदास मानिकपुरी 27साल और 16 साल के छात्र के बीच सहमति से संबंध बने थे। टीचर के बार-बार सेक्स के लिए फोर्स करने से छात्र परेशान हो गया। उसने प्लान करके टीचर का गला काट डाला।टीचर को मारने के बाद से वह गायब था। 56 दिनों के बाद पुलिस ने नाबालिग छात्र को सारंगढ़ से हिरासत में लिया है। आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।बतया जा रहा है सत्यमदास मानिकपुरी ने पहले भी कई लड़कों से अननेचुरल सेक्स किया है। उसकी इस प्रवृत्ति को जानने वाले एक युवक ने 10th में पढ़ने वाले स्टूडेंट से उसकी मुलाकात कराई।

सेक्स के लिए स्टूडेंट पर प्रेशर डाला, टीचर का मर्डर

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) से जुड़ी 40 हजार से अधिक आदिवासी महिलाओं से अरबों रुपए की ठगी का मामला अब दिल्ली तक पहुंच गया है।भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर की शिकायत पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए प्रदेश के मुख्य सचिव (CS) को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का नोटिस जारी किया है।पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर का आरोप है कि, कोरबा समेत प्रदेश के कई हिस्सों में फ्लोरामैक्स कंपनी के नाम पर NRLM की हजारों महिलाओं को झांसे में लिया गया। महिलाओं को आजीविका का लालच देकर उनसे अरबों रुपए निवेश कराए गए और बाद में उनके साथ धोखाधड़ी की गई।कंवर का कहना है कि यह केवल आर्थिक अपराध नहीं, बल्कि मोदी सरकार की योजना को फ्लॉप करने की एक बड़ी साजिश है।

छत्तीसगढ़ की 40,000 महिलाओं से ठगी…

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ समेत देश के कई हिस्सों में LPG गैस सिलेंडर की कमी महसूस की जा रही है। गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं और कई जगहों पर सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।बिलासपुर, रायगढ़ सहित कई जिलों में सुबह से ही गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ जुट रही है। लोग तेज धूप में घंटों खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद होने से अब होटल-ढाबों में कोयले की भट्टी और लकड़ी का उपयोग किया जा रहा है।इस वजह से लकड़ी और कोयले की डिमांड बढ़ गई है।

छत्तीसगढ़ में LPG की किल्लत.एजेंसियों में लंबी लाइनें 

रायपुर:छत्तीसगढ़ की राजधानी में कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद भी अपराधी वारदातों को अंजाम देने से नहीं कतरा रहें हैं। कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने बाद जहां पुलिस का दावा है कि, अपराध नियंत्रण में हैं तो वहीं दूसरी तरफ राजधानी रायपुर के अलग-अलग इलाकों में लगातार चाकूबाजी, लूट,मारपीट और हत्या जैसे गंभीर वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है।रायपुर के मौदहापारा में सोमवार शाम को चाकूबाजी और पत्थरबाजी की घटना सामने आई है।। इस वारदात में 2 युवकों पर रवि रक्सेल, अभय और साथियों ने चाकू से वार किया। इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वारदात के बाद रक्सेल परिवार के लोग अंबेडकर अस्पताल के पास स्थित मरही माता मंदिर के पास तलवार लेकर इंतजार कर रहे थे।

 राजधानी में चाकूबाजी के बाद पथराव,

रायगढ़ में CSR फंड से अनुदान दिलाने के नाम पर एक महिला के बैंक खाते का इस्तेमाल कर करोड़ों रुपए का संदिग्ध ट्रांजेक्शन करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी से जुड़े पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला साइबर थाना रायगढ़ क्षेत्र का है।दरअसल, इंदिरानगर निवासी आयशा परवीन, जो आयुष शिक्षा समिति से जुड़ी सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने 12 मार्च को साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें बताया कि दिसंबर 2025 में उनके भांजे ने उनकी पहचान अभय यादव और विजय चंद्रा से कराई थी।आरोपियों ने बताया कि एक कंपनी CSR मद से सामाजिक कार्यों के लिए अनुदान देना चाहती है। इसके बाद महिला की संस्था से जुड़े दस्तावेज लेकर आरोपियों ने उनके नाम से Axis Bank में बैंक खाता खुलवाया।

महिला के खाते से करोड़ों का ट्रांजेक्शन

राजधानी रायपुर के एक कैफे में लड़की को फ्लाइंग किस देने पर मारपीट हो गई। 13 मार्च की रात अपने दोस्तों के साथ 3 लड़कियां रेलवे स्टेशन के कैफे लाइट में बर्थ डे सेलिब्रेट करने पहुंची थी। वहां मौजूद कुछ लड़के नशे की हालत में लड़कियों को देख कमेंट्स कर छेड़ने लगे।आरोप है कि दोस्तों के मना करने पर लड़कों ने मारपीट की। इसका वीडियो भी सामने आया है। युवकों ने कैफे की कुर्सी से हमला किया है। दोनों पक्षों ने थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। मामला जीआरपी थाने का है।दरअसल रात करीब 12 बजे घर पर केक काटने के बाद युवती बर्थडे सेलिब्रेट करने दोस्तों के साथ बाहर निकली थी। इस दौरान 3 युवती और 2 साथी युवक रेलवे स्टेशन परिसर स्थित कैफे लाइट में खाना खाने पहुंचे थे। वहां पहले से मौजूद तीन युवक नशे में थे।

रायपुर में लड़की को फ्लाइंग KISS देने पर मारपीट

बीजापुर के पोटा केबिन छात्रावास में तीन आदिवासी छात्राओं के गर्भवती होने की खबर से प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। मामले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बीजापुर जिले के एक शासकीय छात्रावास में एक बार फिर मानवता शर्मसार हुई है। इससे पालकों का भरोसा टुटा है। शासकीय छात्रावास में तीन मासूम बच्चियों के साथ दुराचार हुआ है। बच्चिया गर्भवती हो गयी है। आश्रम प्रबंधन ने मामले को छुपाने के लिए इन पीड़ित बालिकाओं को आश्रम से निकाल कर घर भेज दिया। जबकि ऐसी घटना की जानकारी मिलने पर पाक्सो एक्ट की धारा 19 के तहत आश्रम प्रबंधन को सबसे पहले पुलिस को सूचना देना था।

आदिवासी सीएम के राज में आदिवासी बच्चियां सुरक्षित नहीं

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में कार की चेकिंग के दौरान 75 लाख कैश पकड़ाया है। कार में 2 युवक सवार थे। गाड़ी कांटाबांजी से रायपुर की तरफ आ रही थी। दोनों से जब कैश के बारे में पूछा गया तो वे कोई डॉक्यूमेंट नहीं दिखा पाए। पुलिस ने पूरे पैसे जब्त कर लिए। मामला कोमाखान थाना क्षेत्र का है।पूछताछ में कार ड्राइवर ने बताया कि ये पैसे रायपुर के सोना चांदी व्यापारियों के हैं। कुछ 60 व्यापारियों को ये पैसे देने थे। लेकिन वैध डॉक्यूमेंट नहीं होने के कारण कार्रवाई की गई। कार, मोबाइल और नकदी सहित कुल 85 लाख 10 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की है और दोनों युवकों को हिरासत में लिया है। अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम इसकी जांच करेगी।

रायपुर के व्यापारियों का 75 लाख कैश महासमुंद में पकड़ाया

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के छूईखदान क्षेत्र में एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उदयपुर स्थित राजपरिवार के पैलेस में तैनात छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के एक जवान ने अपनी ही सर्विस रायफल से खुद को गोली मारी। गोली की आवाज से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। साथी जवानों ने उसे खून से लथपथ हालत में पाया और तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृत जवान की पहचान कृपाचंद सोनवानी के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की छठवीं बटालियन में पदस्थ था। वह मूल रूप से भिलाई का निवासी था। घटना सोमवार शाम करीब साढ़े पांच से छह बजे के बीच की बताई जा रही है।

खैरागढ़ में CAF के जवान ने गोलीमार कर की आत्महत्या,
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments