Homeछत्तीसगढ़आदिवासी छात्रा से दुष्कर्म के विरोध आज सुकमा बंद, पीडि़त परिवार को...

आदिवासी छात्रा से दुष्कर्म के विरोध आज सुकमा बंद, पीडि़त परिवार को 50 लाख देने की मांग

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के एर्राबोर घटना को लेकर भाजपा ने एकदिवसीय बंद का एलान किया है। भाजपाइयों ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही मंगलवार को बंद का ऐलान किया है। भाजपा ने दुष्कर्म में शामिल सभी आरोपियों को पकडऩे व सरंक्षण देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पीडि़त परिवार को 50 लाख की सहायता राशि प्रदान करने की मांग की है।

सोमवार को भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे के नेतृत्व में कलेक्टर हरिस एस व एसपी किरण चह्वाण से मुलाकात की और राज्यपाल के नाम का 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने पीडि़ता परिवार को 50 लाख की सहायता राशि देने की मांग की। इसके साथ ही पोटाकेबिन व आश्रमों में होम गार्ड के जवान तैनात व सीसीटीवी लगाने की मांग की है। इसके साथ ही मंलगवार को बंद का आह्वान किया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments