रायपुर-छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना की 25 वीं किस्त आज जारी की जाएगी।मुख्य मंत्री विष्णु देव साय बस्तर से इस योजना की राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे।
सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस बार राज्य की 69 लाख से अधिक महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा। मुख्य मंत्री बस्तर से कार्यक्रम के दौरान डिजिटल माध्यम से राशि ट्रांसफर करेंगे।महतारी वंदन योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके और परिवार के खर्चों में उन्हें सहयोग मिल सके।
प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सतत सुधार तथा परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने हेतु, समाज में महिलाओं के प्रति भेदभाव, असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंत्री परिषद द्वारा सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में “ महतारी वंदन योजना” लागू किए जाने का निर्णय लिया गया है। जिसके अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
महतारी वंदन योजना”भुगतान की स्थिति चेक करने के लिए आपको नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण करना होगा –

