तिल्दा नेवरा
राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत शुक्रवार को तिल्दा नेवरा विकासखण्ड तिल्दा को नशा मुक्त करने हेतु पान ठेला,दुकानों में तम्बाकू युक्त गुटखा इत्यादि बेचने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर टोबेको प्रोडक्ट अधिनियम (कोटपा) अधिनियम 2003 के तहत चालानी कार्यवाही की गयी, ये कार्रवाई खासकर उन दुकानों पर की गई जो स्कुलो के आसपास संचालित है .
खण्ड चिकित्सा अधिकारी, डाॅं. आशीष कुमार सिन्हा के निगरानी में की गई कार्यवाई में 7 दुकानदारो एक हज़ार का जुर्माना भी वसुला गया . इस मौके पर डाॅं. पंकज तिवारी, डाॅं. आशीष खरसन, आयुष चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभारी बी ई टी ओ श्री एस के साहू भी थै।

