क्या लीक हो गई थी निगम आयुक्त के यहां छापे की खबर?

वीसीएन टाइम्स
1 Min Read

कोरबा। नगर निगम कोरबा के आयुक्त प्रभाकर पांडेय के बंगले में सुबह सुबह ईडी की टीम ने छापामार कार्रवाई की है।  छापे की खबर के बाद अफसरों में हड़कंप मच गया है। आज पूरे शहर में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

बता दें कि आज तड़के ईडी की टीम ने कलेक्टर बंगला के बगल में बने निगम आयुक्त के बंगले में ईडी की टीम दबिश दी है। टीम छापेमारी की खबर के प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। सूत्र बताते है कि सीजी नंबर की दो इनोवा गाडिय़ों में ईडी की टीम दस्तावेजों की जांच करने पहुंची है। वहीं छापे के खबर लीक होने की खबर भी उड़ रही है। क्योंकि कल से आयुक्त कोरबा से बाहर हैं और बंगले में ड्यूटी करने वाले सारे कर्मचारी बदल दिए गये हैं। इससे छापे की खबर लीक होने की बात को बल मिल रहा है।पांच सदस्यी टीम ने आइटीआइ रामपुर स्थित प्रभाकर पांडे के घर में मारा छापा। सुबह पांच बजे से चल रहा है दस्तावेजों की छानबीन। मुख्य द्वार पर तैनात है सुरक्षा बल के जवान।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *