श्रीचंद राजानी नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूज्य सिंधी पंचायत कोतमा
कोतमा मप्र.- कोतमा के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्रीचंद राजानी को पूज्य सिंधी पंचायत कोतमा का अध्यक्ष बनाया गया है।समाज के हर सुख-दुख में हमेशा अग्रणी रहने वाले श्री राजानी के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर से समाज के लोग काफी खुश है.. श्री राजानी के अध्यक्ष बनने के साथ वरिष्ठ समाजसेवी हरीश मोटवानी उपाध्यक्ष एवं अमृतलाल गोधवानी कार्यवाहक अध्यक्ष चुने गए है

समाज सेवी हरीश मोटवानी उपाध्यक्ष पूज्य सिंधी पंचायत कोतमा
अध्यक्ष चुने जाने के बाद श्रीचंद राजानी ने कहा कि कोतमा सिंधी समाज ने मुझे जिस विश्वास के साथ समाज का अध्यक्ष बनाया है. मैं उनके विश्वास को कायम रखूंगा..।साथ ही मैं यह विश्वास दिलाता हूं कि मेरे साथ चुने गए भाई हरीश मोटवानी और अमृतलाल गोधवानी केसाथ मिलकर समाज हित में कार्य करूंगा..

अमृतलाल गोधवानी कार्यकारीअध्यक्ष पूज्य सिंधी पंचायत कोतमा
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष अशोक पंजवानी.. धमतरी पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष महेश रोहरा. पूज्य सिंधी पंचायत तिल्दा के पूर्व अध्यक्ष एवं समाज के वरिष्ठ गोपीचंद पंजवानी. चकरभाटा पूज्य सिंधी पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रमेशलाल पोटानी .भिलाई पूज्य सिंधी पंचायत के वरिष्ठ सदस्य हरीश कुमार हसीजा,पत्रकार इंदर कोटवानी,ने कोतमा के निर्वाचित नए अध्यक्ष श्री चंद राजानी, उपाध्यक्ष अमृतलाल मोटवानी एवं कार्यकारी अध्यक्ष को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा है कि श्री राजानी के नेतृत्व में कोतमा सिंधी समाज का नाम ऊंचाई तक जाएगा|कार्यकारी अध्यक्ष अमृतलाल ने कहा कि जल्द ही कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा.