तिल्दा नेवरा-बढ़ते कदम के संस्थापक स्व.अनिल गुरबख्क्षाणी की11 वीं पुण्य तिथि शहर में संचालित आशीर्वाद ब्लड बैंक में मनाई गई ,इस अवसर पर तिल्दा बढ़ते कदम संस्था से जुड़े सदस्यों ने स्व.गुरबख्क्षाणी को याद करते हुए उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें .भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.
समाजसेवी कन्हैया हरीरामानी ने कहा कि अनिल गुरुजी की निस्वार्थ सेवा को भुलाया नहीं जा सकता. आज गुरुजी हमारे बीच भले ही नहीं है लेकिन उनकी यादें हमारे बीच है .बढ़ते कदम से जुड़े सदस्य उनकी सोच अनुरूप कार्य कर उनके सपनों को साकार कर रहे हैं.।
अध्यक्ष चेतन छाबड़ा ने स्वर्गीय अनिल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह एक महान समाज सेवक थे.. उनके द्वारा बढ़ते कदम के माध्यम से किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता, हम ऐसे महान समाज सेवक को शत -शत नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं इस मौके पर तिल्दा बढ़ते कदम के संरक्षक अनिल नहींचलानी. राजेश लालवानी सुशील चंदानी. महेश कृपलानी. संजय नरवानी. राहुल बालचंदानी. उपस्थित थे

