Tuesday, March 17, 2026
Homeछत्तीसगढ़TILDA ,हम विकास के विरोधी नही ,,लेकिन विकास की आड़ में गांव...

TILDA ,हम विकास के विरोधी नही ,,लेकिन विकास की आड़ में गांव का विनाश होने नहीं देंगे;भावेश 

तिल्दा ब्लॉक के ग्राम मढ़ी में लगने जा रहे गौरी गणेश इस्पात संयंत्र का एक बार फिर से विरोध

तिल्दा नेवरा -तिल्दा ब्लॉक के ग्राम मढ़ी में लगने जा रहे गौरी गणेश इस्पात संयंत्र का एक बार फिर से विरोध होने लगा है… कांग्रेसी नेता भावेश बघेल ने संयंत्र अधिकारियों को चेतावनी दी है कि, संयंत्र स्थापित करने के पहले क्षेत्र की जनता की मांगे पूरी करें अन्यथा काम बंद कराकर तालाबंदी की कार्यवाही की जाएगी..

उल्लेखनीय है कि गौरी गणेश इस्पात संयंत्र को लेकर जब जनसुनवाई की गई थी तो क्षेत्र की जनता ने प्रदेश कांग्रेस ओबीसी महामंत्री भावेश बघेल की अगुवाई में संयंत्र खुलने का पुरजोर विरोध किया था. |संयंत्र खोलने का विरोध करते हुए विधिक रूप से कंपनी की शिकायत भी की गई थी |इसी कड़ी में प्रदेश किसान कांग्रेस महामंत्री वैभव शुक्ला ने तत्कालीन कलेक्टर से मिलकर प्लांट लगाने के पूर्व नियमानुसार फॉर्मेलिटी पूरी नहीं करने की शिकायत करते हुए प्लांट की अनुमति रद्द करने की मांग की थी, साथ ही ग्रामीणों की ओर से प्लांट प्रबंधन को 6 सूत्री मांग पत्र भी सौंपा  गया था ..।

बाद में इसी विवाद के चलते भावेश बघेल और वैभव शुक्ला पर सिलयारी रेलवे फाटक के समीप जानलेवा हमला भी हुआ था, इस मामले में सिलयारी पुलिस चौकी में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था, जिसकी जांच अभी भी चल रही है। बताया जाता है कि एक दिन पहले भावेश बघेल साथियों के साथ प्लांट लगने की प्रस्तावित जगह पर पहुंचकर उपस्थित प्लांट अधिकारियों से मुलाकात कर चर्चा की इस मौके पर उन्होंने प्लांट अधिकारियों को  चेतावनी देते कहा  अगर प्लांट का काम चालू करने के पूर्व क्षेत्र की जनता की छह सूत्रीय मांगे पूरी नहीं की गई तो, काम बंद कर तालाबंदी की कार्रवाई की जाएगी |साथ ही  उग्र आंदोलन किए जाने की भी बात कहीं गई।

भावेश बघेल ने कहा कि ग्रामीणों के स्वास्थ्य और रोजगार के साथ खिलवाड़ की कीमत पर प्लांट नहीं लगने दिया जाएगा इस पर प्लांट अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों से बात कर समाधान करने की बात कही है,, भावेश बघेल ने कहा कि प्लांट प्रबंधन को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है इस समय सीमा के भीतर अगर ग्रामीणों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो सड़क से लेकर कोर्ट तक ग्रामीणों के हक की लड़ाई को लडी जाएगी.. उन्होंने कहा कि हम विकास के विरोधी नहीं है.. लेकिन हम विकास की आड़ में गांव का विनाश होने नहीं देंगे,ग्रामीणों के हितों के लिए खुलकर लड़ाई लड़ेंगे.. इस मौके परआयुष वर्मा,आशीष वर्मा,कुंदन वर्मा ,प्रमोद पल, दिव्यानाथ वर्मा,अभिजीत साहू,संयम ठाकुर,हरी वर्मा उपस्थित थे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments