तिल्दा नेवरा में जश्न का माहोल ,समर्थको ने जमकर की आतिशबाजी
तिल्दा नेवरा-छत्तीसगढ़ में राज्यसभा चुनाव के लिए अप्रैल 2026 में खाली हो रही दो सीटो में से एक सीट पर बीजेपी ने राज्यसभा सांसद चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ के मातृ शक्ति पर भरोसा जताया जताते हुए।लक्ष्मी वर्मा को मैदान में उतारा है। राज्यसभा चुनाव 2026 के रेस में बीजेपी की तरफ से लक्ष्मी वर्मा,के साथ नारायण चंदेल, कृष्णमूर्ति बांधी, भूपेंद्र सवन्नी, सरोज पांडेय और किरण बघेल जैसे नेता शामिल थे।
बीजेपी में काफी समय से महिला उम्मीदवार को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाने की चर्चा थी. इस चर्चा को पार्टी ने लक्ष्मी वर्मा के नाम के साथ फाइनल किया है.बीजेपी के द्वरा राज्य सभा सदस्य के लिए लक्ष्मी वर्मा नाम की घोषणा होते ही तिल्दा नेवरा शहर में लक्ष्मी बघेल के समर्थक सड़कों पर आ गए और बधाई देते हुए एक दूसरे का मुंह-मीठा कराते जमकर आतिशबाजी की ।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा के युवा नेता महेशअग्रवाल, भाजपा के जिला महामंत्री विकास कोटवानी, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राम पंजवानी. युवा नेता दीपक शर्मा ,लख्मीचंद नागवानी, रमेश रिंकू अग्रवाल पार्षद ज्योति नागवानी, सूरज नारायण शर्मा, सुदेश जैन, पार्षद राजकुमार गेडरे. रानी सौरभ जैन. भाजपा के वरिष्ठ नेता सुंदर दास पंजवानी. मनीष कोटवानी, सोनू हिंदूजा,वीरेंद्र वर्मा, सहित अन्य भाजपा नेताओं ने लक्ष्मी बघेल को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने का स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

