Sunday, March 1, 2026
Homeछत्तीसगढ़7 करोड़ धान घोटाला’होली पर चूहा फाग गीत “दे दे बुलउवा मुसवा...

7 करोड़ धान घोटाला’होली पर चूहा फाग गीत “दे दे बुलउवा मुसवा को सांय-सांय, गाकर कांग्रेस नेताओ ने सरकार को घेरा…

रायपुर-होली से पहले छत्तीसगढ़ की राजनीति में फाग गीत के जरिए नया रंग घुल गया है। प्रदेश कांग्रेस ने कथित 7 करोड़ रुपए के धान घोटाले को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए एक मुसवा फाग गीत जारी किया है।गीत की पंक्तियां “दे दे बुलउवा मुसवा को सांय-सांय, मुसवा बिन घोटाला नई होय… 7 करोड़ का धान घोटाला, दे दे बुलउवा विष्णु जी सांय-सांय”— के जरिए कांग्रेस ने तंज कसा है।

 

धान घोटाला, पर बने इस फाग गीत में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कांग्रेस के कई नेताओं और प्रवक्ताओं ने आवाज दी है। पार्टी ने इसे होली का सांस्कृतिक व्यंग्य बताया है, लेकिन इसके राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं।

दरअसल, कवर्धा में पिछले दिनों धान घोटाला हुआ था। जिले में कुल 108 धान खरीदी केंद्र हैं। इनमें कवर्धा ब्लॉक के बाजार चारभांठा और पंडरिया ब्लॉक के बघर्रा केंद्र में करीब 26 हजार क्विंटल धान की कमी पाई गई। इसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 7 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

जिला विपणन अधिकारी (DMO) अभिषेक मिश्रा ने पहले बयान दिया था कि, धान की कमी चूहे, दीमक, कीड़े और मौसम की खराबी के कारण हो सकती है। हालांकि बघर्रा केंद्र में जांच जारी है और पूरी रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।  मामले को गंभीर मानते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) ने DMO अभिषेक मिश्रा को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई वर्ष 2024-25 के धान संग्रहण कार्य से जुड़ी बताई गई है।

मार्कफेड प्रबंधन का कहना है कि धान संग्रहण जैसे महत्वपूर्ण कार्य में पारदर्शिता जरूरी है और नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निलंबन अवधि के दौरान संबंधित अधिकारी को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेरा है, जबकि सरकार की ओर से जांच जारी रहने की बात कही गई है। होली के मौके पर जारी यह फाग गीत अब राजनीतिक बहस का नया विषय बन गया है।

ऐसे तो होली ठीठोली और रंगों का भाईचारे और सदभावना के साथ मनाए जानेवाला त्यौहार है.और कांग्रेस ने इस होली पर धान घोटाले को लेकर जो फाग गीत नगाडो  के साथ गाया है, इस फाग गीत रील सभी जगह पर कांग्रेसी होली का सांस्कृतिक व्यंग्य  बताकर नगाडो पर नाच और गा रहे हैं.. रायपुर से वीसीएन टाइम्स की रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments