छत्तीसगढ़

धान खरीदी पर करेंगे विचार: सीएम विष्णुदेव साय

सरगुजा: 31 जनवरी को खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीदी बंद कर दी गई. सरकार से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 140 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी किसानों से की गई है. लेकिन ये बात भी सामने आ रही है कि प्रदेश भर में कई किसान है जो अपना धान नहीं बेच पाए हैं. धान खरीदी की तारीख बढ़ाने को लेकर एक तरफ किसान जगह जगह प्रदर्शन कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष भी सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया है.

धान खरीदी की तारीख बढ़ाने को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने सरगुजा में जवाब दिया. सीएम साय सोमवार को भाजपा कार्यालय के नवीन भवन का भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने सरगुजा पहुंचे थे. उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, मंत्री ओपी चौधरी, राजेश अग्रवाल, लक्ष्मी राजवाड़े भी साथ थे.

कार्यक्रम के बाद सीएम साय ने मीडिया से चर्चा की. धान खरीदी पर विष्णुदेव साय ने कहा कि 15 नवंबर से लेकर 31 जनवरी तक ढाई महीने धान की खरीदी हुई. सरकार का प्रयास रहा कि प्रदेश के सभी रजिस्टर्ड किसान अपना धान बेच सके. लगभग 140 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button