छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में केलो विहार कॉलोनी के किराए के मकान में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस खुद कस्टमर बनकर एजेंट के पास पहुंची और सेक्स वर्कर की डिमांड की। इस दौरान पता चला कि एजेंट दूसरे प्रदेश और जिले से लड़कियां बुलाकर उनसे देह व्यापार करा रहा था।पुलिस की रेड में मकान के अलग-अलग कमरे से 3 लड़कियां मिली। पकड़ी गईं लड़कियां ओड़िशा, बिलासपुर और लैलूंगा की हैं। एजेंट और एक कस्टमर को गिरफ्तार किया गया। दरअसल, पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के केलो विहार कॉलोनी के एक मकान में देह व्यापार चल रहा है।इस खबर की पुष्टि के लिए जवान ने डिंपी से सेक्स वर्कर की डिमांड की। जवान को जैसे ही सेक्स रैकेट की पुष्टि हुई उसने टीम को सूचना दी। जिसके बाद रेड मारी गई।
किराए के मकान में सेक्स रैकेट, कस्टमर बनकर पहुंची पुलिस
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में सोमवार शाम सड़क क्रॉस कर रहे बाइक सवार व्यवसायी को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में व्यवसायी की मौके पर मौत हो गई। व्यवसायी बाइक में कुछ सामान लोड कर घर से निकले थे और घर से बमुश्किल 30 मीटर दूर पर यह हादसा हुआ।हादसा CCTV कैमरे में कैद हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टक्कर से व्यवसायी नीचे गिर गया, ट्रक उसे कुचलते हुए आगे बढ़ गया।रिंगरोड नमनाकला निवासी व्यवसायी प्रह्लाद सोनी (50) सोमवार शाम बाइक में कुछ सामान लोड कर घर से निकले।वे अपने घर से आगे रिंगरोड क्रॉस कर बस स्टैंड की ओर जा रहे थे।सड़क पार करते समय जैसे ही उन्होंने डिवाइडर क्रॉस किया, गांधी चौक से बस स्टैंड जा रहे ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई।मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।
अंबिकापुर में ट्रक ने व्यवसायी को कुचला, LIVE VIDEO
राजस्थान के जैसलमेर में IGNP कॉलोनी के सरकारी आवास में चोरी का अनोखा मामला सामने आया. जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. चोर ने घर खाली कर लैपटॉप, टीवी, शर्ट, कोट और अन्य कीमती सामान चुराए. लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि चोरी के बाद चोर ने घर की दीवार पर लिपस्टिक से लिखा, “थाने के चक्कर काटोगे तो वक्त बर्बाद होगा, बिहारी बाबू.”इसके अलावा एक कागज पर पेन से यह भी लिखा गया कि “दारू रखते हो तो साथ में आलू चिप्स, चखना भी रखा करो.” चोर ने लिखा, “रिपोर्ट मत करना, तुम मुझे भूल जाना मैं तुम्हें भूल जाऊंगा”.चोर ने दीवार पर यह भी लिखा कि वह मकान मालिक का खाना खा चुका था और आनंद आया, लेकिन मजबूरी में पहली बार चोरी करनीपड़ी. जाते-जाते उसने ‘धन्यवाद’ भी लिखा.
‘दारू रखते हो तो चखना भी रखा करो’ चोरी कर लिख गया चोर
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तमनार थाना क्षेत्र में अज्ञात आरोपी ने अकेले नहाने गई महिला के आंख में झंडुबाम लगाकर गले में पहने सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए और फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर तमनार थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। महिला ने बताया कि रविवार को सुबह 10 बजे रोज़ाना की तरह बेंद्रा नाला में नहा रही थी। तभी पीछे से आए अज्ञात व्यक्ति ने हाथ में झंडुबाम लगाकर उसकी आंखों को बंद कर दिया।आरोपी ने आंख में जलन होने का फायदा उठाकर पीड़िता के गले में पहने चांदी का मंगलसूत्र और सोने की पदक माला छीन ली। चोरी गए जेवरात की कुल कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है।
नहाने गई महिला…बदमाश ने आंखों में लगाया झंडुबाम
रायपुर नशे के सौदागरों के खिलाफ कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अंतरराज्यीय नशा तस्करी के मामले में कोर्ट ने दो आरोपियों को 6-6 साल की सजा सुनाया है। साथ ही 60-60 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।सजा पाने वालों में मनप्रीत सिंह और मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू शामिल हैं, जो पंजाब के मोगा और फिरोजपुर जिले के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों को साल 2023 में पाकिस्तान से लाई गई नशीली हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था।इस मामले में गोलबाजार थाना में FIR दर्ज की गई थी। NDPS विशेष न्यायाधीश पंकज कुमार सिन्हा की अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी मानते हुए यह सजा सुनाई। कोर्ट के इस फैसले को नशे के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।
कोर्ट का बड़ा फैसला,2 आरोपियों को सुनाई 6 साल की सजा
छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों के लिए एक जरूरी खबर है। राज्य की साय सरकार ने आबकारी नियमो में बदलाव कर दिया है। ये नियम एक अप्रैल 2026 से लागू होंगी। राज्य सरकार ने इसके तहत देशी और विदेशी दोनों तरह की शराब पर ड्यूटी दरें बढ़ा दी है। इससे प्रदेश में आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में शराब महंगी हो सकती है। नई आबकारी नीति के तहत ड्यूटी दरों को लेकर छत्तीसगढ़ राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित कर दी गई है।जारी अधिसूचना के मुताबिक सरकार ने देसी और विदेशी दोनों तरह की शराबों के लिए अलग-अलग ड्यूटी निर्धारित की है। यह अब कीमत के आधार पर तय की जाएगी। यानी अब जितनी महंगी शराब होगी, उस पर उतना ही ज्यादा टैक्स देना पड़ेगा। इससे प्रीमियम और हाई-एंड शराब ब्रांड्स की कीमतों में सबसे ज्यादा इजाफा होने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ में महंगी होगी शराब!
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में NSUI नेताओं ने एक युवक की होटल में लात-घूंसों से जमकर पिटाई की। अधमरा कर उसे बाहर फेंक दिया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, उधारी के पैसों को लेकर विवाद हुआ था। पैसे नहीं लौटाने और फोन नहीं उठाने पर गुस्से में आरोपियों ने युवक को मार डाला।अब पुलिस ने ऋषि निर्मलकर (19) के हत्या के आरोप में मुख्य आरोपी NSUI जिला उपाध्यक्ष मेजर सागर, दुर्ग जिला संयोजक प्रशांत राव समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, ऋषि के पिता कपड़े प्रेस करने की दुकान चलाते हैं, जिसमें वह उनकी मदद करता था। घटना सिटी कोतवाली थाना इलाके की है।
NSUI नेताओं ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में धान न बेच पाने से किसान आक्रोशित हैं। प्राथमिक कृषि साख समिति राजाडेरा के अंतर्गत आने वाले किसानों ने पिथौरा तहसील कार्यालय में धरना दिया। वहीं, प्राथमिक कृषि साख समिति तेंदूकोना के किसानों ने बागबाहरा-पिथौरा मार्ग पर चक्काजाम कर धान खरीदी की मांग की।अधिकारियों ने इस मामले को सरकारी स्तर का बताते हुए अपनी असमर्थता जताई है। देर शाम तक किसान धरने पर डटे रहे।राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की समय-सीमा समाप्त हो चुकी है। 77 दिनों की खरीदी अवधि में जिले के 1,लाख 48,हजार 418 किसानों से कुल 10लाख 187 मीट्रिक टन धान खरीदा गया। इस अवधि में जिले के 11,700 किसान ऐसे हैं जिनका धान नहीं बिक पाया। इन्हीं किसानों का आक्रोश अब सड़कों पर उतर आया है।
महासमुंद में धान नहीं बिकने से किसान आक्रोशित,सड़क पर प्रदर्शन
कांकेर के कोइलीबेड़ा में सोमवार को ST, SC और OBC समाज के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एकदिवसीय रैली और चक्का जाम किया। विभिन्न गांवों से आए इन ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगों में ब्लॉक मुख्यालय में शासकीय कार्यालयों का नियमित संचालन, कॉलेज, बैंक और अस्पताल की उचित व्यवस्था शामिल है। इसके अतिरिक्त, चारगांव माइंस के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) कार्यों की जांच की भी मांग की गई।ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से उनकी इन मांगों की अनदेखी की जा रही है, जिससे उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

