तिल्दा नेवरा:भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट पेश किया है। इस बार का बजट “विकसित भारत” के केंद्र बिंदु पर आधारित था, जिसमें देश के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों को खास ध्यान दिया गया। बजट में हेल्थकेयर इंडस्ट्री, डिफेंस सेक्टर, किसानों, युवा और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनानेके लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं ।बजट पेश होने के बाद विभिन्न वर्गों और राजनीतिक दलों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आई हैं।
छत्तीसगढ़ शासन में राजस्व एव खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने बजट को लेकर केंद्र सरकार की जमकर सराहना की है। उन्होंने बजट 2026 को मजबूत भारत की नींव बताते कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्पष्ट विजन और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मजबूत वित्तीय क्रियान्वयन के कारण यह बजट विकसित भारत के रोडमैप को मजबूती देने वाला है। बजट में जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया मिशन का प्रस्ताव रखा, जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अगले दशक में भारत के खेल इकोसिस्टम को बदलने के उद्देश्य से खेलो इंडिया मिशन शुरू करने की घोषणा की।खेलो इंडिया मिशन मौजूदा खेलो इंडिया कार्यक्रम को आगे बढ़ाएगा, जिसमें प्रतिभा की पहचान से आगे बढ़कर कोचिंग, प्रशिक्षण, बुनियादी ढांचे और खेल विज्ञान में लंबे समय से चली आ रही संरचनात्मक कमियों को दूर किया जाएगा। टंकराम वर्मा ने कहा कि यह बजट भारत के पिछले बारह वर्षों के विकास को और मजबूती देगा।
भाजपा के रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्याम नारंग-
भाजपा के रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्याम नारंग- ने कहा कि यह बजट विककसीत भारत को मजबूत करने का बजट है.यह विकसीत भारत का बजट है.। इस बजट में ग्रामीण भारत और शहरीकरण पर बल दिया गया है।.इस बजट से रोजगार निकलेगा।.उन्होंने बजट को दूरदर्शी, विजनरी और विकसित भारत का रोडमैप बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पूरी भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा निर्मला सीतारमण देश की नारी शक्ति की प्रतीक हैं।, जिन्होंने लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट प्रस्तुत कर इतिहास रच दिया है.। भारत में लगातार नौ बार बजट प्रस्तुत करना अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।, जो उनके अनुभव और आर्थिक समझ को दर्शाता है.।नारंग ने कहा यह बजट देश की आर्थिक प्रगति का विस्तार करते हुए आने वाले समय की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इस बजट के माध्यम से सरकार का उद्देश्य समावेशी विकास और नए भारत के निर्माण को प्रोत्साहित करना है. ।
भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण मंत्री विकास कोटवानी
भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण मंत्री विकास कोटवानी ने कहा “आशा और आकांक्षाओं का प्रतीक ये बजट यह बजट जनता को समर्पित है, जिसमें नए भारत और विकसित भारत की संकल्पना की दृष्टि स्पष्ट दिखाई देती है।आयुष और स्वास्थ्य क्षेत्र पर जोर देना, महिलाओं के लिए हर जनपद में छात्रावास के निर्माण की व्यवस्था, नौजवानों के लिए हर क्षेत्र में अवसर के साथ-साथ अलग-अलग क्षेत्र में रिफॉर्म का बजट पेश किया गया है। मै इस बजट का स्वागत करता हूं. जिस प्रकार से निर्मला सीतारमण जी ने 9 वीं बार बजट पेश किया है. ये भारत सरकार के गुड गवर्नेंस का प्रतीक है.भारत की अर्थव्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए ये बजट मददगार साबित होगा। कि विपक्ष इसके खिलाफ सिर्फ इसलिए बोल रहा है, क्योंकि वे इसकी क्वालिटी देखकर घबरा गए हैं।”
दूसरी तरफ कांग्रेस ने बजट पर तंज किया है।





