तिल्दा नेवरा -तिल्दा थाना क्षेत्र के रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर एक भयानक हिट-एंड-रन हादसा हुआ है एक अज्ञात तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक सवार 4 लोगों को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है, टक्कर के बाद आरोपी वाहन चालक एक बाइक सवार युवक को 8 किलोमीटर घसीटता हुआ ले गया पुलिस ने चालकको गिरफ्तार कर हाईवा को जप्त कर लिया है.. तीनों मृतक ग्राम भूमिया के रहने वाले हैं और काम कर घर लौट रहे थे..
मिली जानकारी तीनों मृतक और घायल ग्राम भूमिया के रहने वाले हैं दो लोग तारपोंगी के एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में काम कर अपनी बाइक से लौट रहे थे .जबकि दो युवक एक कारखाने में काम करते है .दोनों अपनी ड्यूटी से लौट रहे थे.. इसी बीच बिलासपुर से तेज रफ्तार आ रही एक हाईवा ने एक बाइक को टक्कर मार दी. बाइक पर 45 वर्षीय घनश्याम यादव अपने साथी लक्ष्मी चंद यदु 40 साल के साथ सवार था. टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.
बताया जाता है हादसे के बाद चालक ने हाईवा की स्पीड और बढ़ा दी .तभी कारखाने से काम कर लौट रहे देवेंद्र यादव 25 साल और उसके साथ बाइक पर सवार ओमप्रकाश निषाद 24 साल को चपेट में ले लिया. टक्कर लगते ही ओम प्रकाश निषाद दूर जा गिरा .जबकि देवेंद्र यादव हाईवे में फस गया बावजूद हईवा चालक बाइक सवार को 8 किलोमीटर तक घसीटता हुआ आगे ले गया.. इस बीच लोग चिल्लाकर चालक को आवाज देते रहे लेकिन वह भागने के फिराक में आगे बढ़ता चला गया.. बाद में उन्होंने हाईवा को रोककर बाइक को अपने वाहन से अलग किया तभी लोगों ने उसे पकड़ लिया .एक हि गांव के तीन लोगों की मौत के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए.. तिल्दा पुलिस को सूचना मिली तो तत्काल मौके पर पहुंच गई और चालक के साथ हाईवा को जप्त कर तिल्दा थाना ले आई. उधर ग्रामीणों ने घायल युवक को इलाज के लिए तत्काल सिंमगा भिजवाया. जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है..
बता दे की रायपुर बिलासपुर हाईवे पर इसके पहले भी भूमिया के 22 मिल के पास कई दुर्घटनाएं हो चुकी है. वाहनों के तेज रफ्तार किचन ते कई लोगों की दुर्घटना में मौत हो चुकी है..जब से रोड कचौड़ी करण हुआ है तब से दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे भूमिया गांव में मातम पसरा हुआ है. शवो का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. गांव वालों ने रोते हुए बताया कि यह पहली बार होगा जब गांव से तीन लोगों की आर्तियां एक साथ उठेगी.. तिल्दा से वी सीएन टाइम्स की रिपोर्ट..

