Saturday, March 14, 2026
Homeछत्तीसगढ़शराब घोटाला केस...170 दिन बाद चैतन्य जेल से रिहा:बेटे को लेने खुद...

शराब घोटाला केस…170 दिन बाद चैतन्य जेल से रिहा:बेटे को लेने खुद कार चलाकर पहुंचे भूपेश,

।छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद चैतन्य बघेल रायपुर सेंट्रल जेल से करीब 170 दिन बाद रिहा हो गए हैं। चैतन्य बघेल जेल से अपने घर के लिए जा रहे हैं हैं, लेकिन सड़क पर भीड़ से ट्रैफिक जाम हो गया है।

चैतन्य बघेल रायपुर सेंट्रल जेल से करीब 170 दिन बाद रिहा हो गए हैं। जेल के बाहर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जुटे हैं। चैतन्य के स्वागत के लिए ढोल-नगाड़े बजाए जा रहे हैं। - Dainik Bhaskar

जेल से रिहाई के बाद चैतन्य बघेल ने कहा कि न्यायालय का बहुत बहुत धन्यवाद। आप सभी का भी शुक्रिया। मामला कोर्ट में है तो इसमें कुछ बोलना उचित नहीं है। यह मामला न्यायिक समीक्षा के अधीन है। हमारे समर्थकों का भी धन्यवाद।

चैतन्य की रिहाई से पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुशी जाहिर की है भूपेश बघेल ने कहा कि आज चैतन्य रिहा हो गया है हम  सब बहुत खुश है भूपेश बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि 18 जुलाई को चैतन्य को उसके जन्मदिन पर गिरफ्तार किया गया था। आज पोते के जन्मदिन पर उसकी रिहाई हो रही है।पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि सत्य की जीत हुई है। सत्य परेशान हो सकता है। पराजित नहीं हो सकता। इस दौरान समर्थकों ने पटाखे फोड़कर खुशी जताई रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर कार से भूपेश बघेल अपने बेटे चैतन्य को रिसीव करने खुद कार चलाकर पहुंचे हैं।

जेल के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जुटे हैं और नारेबाजी कर रहे हैं।

आपको बता दे ED ने चैतन्य को पिछले साल जुलाई में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया था, जबकि भ्रष्टाचार के मामले में सितंबर में ACB ने उन्हें तब गिरफ्तार किया जब वे पहले से ही जेल में थे।

जांच एजेंसियों के अनुसार यह घोटाला 2019 से 2022 के बीच हुआ, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचा। ED का आरोप है कि चैतन्य बघेल इस पूरे शराब सिंडिकेट के संरक्षक थे और उन्होंने करीब 1,000 करोड़ रुपए का लेन-देन व्यक्तिगत रूप से संभाला।इसके अलावा ACB का दावा है कि चैतन्य बघेल को हिस्से के तौर पर 200 से 250 करोड़ रुपए मिले और इस पूरे घोटाले की कुल रकम 3,200 करोड़ रुपए से ज्यादा हो सकती है। इतने बड़े घोटाले का आरोप लगने के बाद भी  शुक्रवार को कोर्ट ने इस मामले में जमानत देने का फैसला सुना दिया

रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर कांग्रेसी चैतन्य के बाहर आने का इंतजार कर रहे हैं। ढोल-ताशे बजाए जा रहे हैं। - Dainik Bhaskar

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments