आज 3 जनवरी का राशिफल
मेष –शुभ रंग: लाल
आज का दिन रोजगार के मामले में बढ़िया रहने वाला है। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को लेकर भी अपने किसी सहयोगी से बातचीत कर सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा, जिससे काम करने में भी आपको आसानी होगी। आप अपने पेंडिंग कामों को भी समय से निपटाने की कोशिश करेंगे।
वृषभ –शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है। आपको एक से अधिक सोर्सो से इनकम प्राप्त होगी और आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा, लेकिन संतान के मनमाने व्यवहार को लेकर आपको टेंशन हो सकती हैं, जिस पर आप पूरा फोकस बनाए रखें। यदि आपने अपने किसी सहयोगी को कोई जिम्मेदारी दी, तो उसमें ढील दे सकते हैं।
आज बिजनेस को लेकर आप कोई निर्णय ले सकते हैं, जो आपका लंबे समय से पेंडिंग पड़ा था और किसी डील को भी फाइनल करने का मौका मिलेगा। संतान की पढ़ाई लिखाई को लेकर कोई समस्या आ रही थी, तो आप उसे भी दूर करने की कोशिश करेंगे। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। किसी दूसरे व्यक्ति से आपको लेनदेन सोच समझकर करने की आवश्यकता है और भाई का आपको पूरा साथ मिलेगा।
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा रखना होगा। आप रहने सहन के स्तर में सुधार लाएंगे। नए साल में आपके खर्च बढ़ सकते हैं। आपकी अपने किसी मित्र से कहासुनी होने की संभावना है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचान कर चलना होगा। आप किसी अजनबी पर आंख बंद करके भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है।
आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको किसी यात्रा पर जाना अच्छा रहेगा और धन धान्य में वृद्धि होगी। कोई सरकारी काम रुका हुआ था, तो उसकी भी पूरे होने की संभावना है। आपको अपने काम को लेकर पूरी मेहनत करनी होगी। संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपको आपका रुका हुआ धन भी मिलेगा।
आज का दिन आपके लिए कोर्ट कचहरी से संबंधित मामला में अच्छा रहने वाला है। इनकम में वृद्धि होगी और आपकी धार्मिक कामों के प्रति काफी रुचि बढेगी और प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने किसी मित्र से बेवजह के विवाद में ना पड़े, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्ते खराब होंगे।-
आज वाहन की खराबी के कारण खर्चा बढ़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर भी आपको थोड़ा सा सतर्क रहने की आवश्यकता है। जीवन साथी और आपके बीच प्रेम भरपूर रहेगा। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा और आप खानपान पर पूरा ध्यान दें। संतान को लेकर आपको कोई फैसला लेना पड़ सकता है। जिससे नौकरी में आसानी होगी और वह कहीं बाहर भी जा सकते हैं। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा।
आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। व्यापार में आपको अच्छी सफलता मिलेगी और आपके कुछ नए मित्र बनेंगे। नए साल में आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। जीवनसाथी की सेहत में यदि कोई समस्या आएगी, तो वह भी दूर होगी और आप किसी नई नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। किसी नई संपत्ति की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपनी इनकम को ध्यान में रखकर व्यय करना होगा।
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा और कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है और माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। वरिष्ठ सदस्यों से आपको कोई बात सोच समझ कर बोलनी होगी। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी और आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।
आज का दिन आपके लिए किसी नए घर की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा और वैवाहिक जीवन में प्रेम व सहयोग बना रहेगा। परिवार में यदि सदस्यों में लड़ाई झगड़ा चल रहा था, तो वह भी दुर होगा और माताजी से आप किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप कहीं घूमने फिरने जाएं, तो वहां आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें और बिजनेस को लेकर आप कोई जरूरी फैसला लेंगे, जिसमें आपको अपने पार्टनर से राय अवश्य लेनी होगी।

